बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव
Rohit Sahu | Jun 27, 2025, 15:51 IST
mahkal sawari
श्रावण-भादों मास में 14 जुलाई से बाबा महाकाल की सवारियां शुरू होंगी, हर सोमवार अलग थीम पर झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। दर्शन व भस्म आरती के समय में बदलाव किया गया है।
श्रावण-भादों मास में बाबा महाकाल की परंपरागत सवारियां इस बार नए रंग में नजर आएंगी। 14 जुलाई से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलने वाली सवारियों की हर तारीख की अपनी एक अलग थीम होगी।
झांकियों में धार्मिक स्थलों की महत्ता को LED स्क्रीन पर दर्शाया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश की जनजातीय और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भक्तों को आकर्षित करेंगी। जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और विभागीय जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
श्रावण-भादों मास में कावड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती है। उन्हें बाबा महाकाल को जल अर्पण करने की अनुमति मंगलवार से शुक्रवार के बीच दी जाएगी। इस दौरान उन्हें द्वार क्रमांक 04 से प्रवेश मिलेगा। जबकि शनिवार, रविवार और सोमवार को वे सामान्य दर्शनार्थियों की तरह ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
सावन-भादों मास में सामान्य दर्शनार्थियों के लिए दर्शन मार्ग तय कर दिए गए हैं। त्रिवेणी संग्रहालय के पास से नंदी गेट, महालोक, मानसरोवर भवन, टनल मंदिर, कार्तिक मण्डपम और गणेश मण्डपम से होते हुए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए जा सकेंगे।
भारत माता मंदिर की ओर से आने वाले श्रद्धालु शंख द्वार से प्रवेश कर उसी मार्ग से होकर बाहर निकलेंगे। जल अर्पण की व्यवस्था सभामंडप और कार्तिकेय मंडपम से होगी।
जल्दी दर्शन के लिए VIP दर्शन के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित है। इसके लिए द्वार क्रमांक 04 और 01 (अवंतिका द्वार) से प्रवेश होगा। श्रद्धालु गणेश मंडपम से दर्शन के बाद सीधे आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर जा सकेंगे। व्यवस्थाओं में सुविधा, गति और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए। सवारी मार्ग पर बैरिकेडिंग, स्ट्रीट लाइट, कैमरे, छज्जों पर भीड़ नहीं, सार्वजनिक स्थानों की निगरानी आदि पर खास फोकस रहेगा। किसी भी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी पॉइंट छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
झांकियों में धार्मिक स्थलों की महत्ता को LED स्क्रीन पर दर्शाया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश की जनजातीय और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भक्तों को आकर्षित करेंगी। जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और विभागीय जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
कावड़ यात्रियों के लिए तय हुआ दिन
मंदिर के पट अब सुबह 3 बजे खुलेंगे
11 जुलाई से 13 अगस्त तक बाबा महाकाल के पट प्रतिदिन रात 3 बजे खुलेंगे। सोमवार को भस्म आरती का समय 2.30 बजे होगा। यह आरती तड़के 3 से 5 बजे के बजाय, सोमवार को 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम की अंतिम तीन पंक्तियों से चलित भस्म आरती का दर्शन कर सकेंगे। 10 अगस्त से पट खुलने का समय पूर्ववत हो जाएगा।
दर्शन व्यवस्था में नया रूट
भारत माता मंदिर की ओर से आने वाले श्रद्धालु शंख द्वार से प्रवेश कर उसी मार्ग से होकर बाहर निकलेंगे। जल अर्पण की व्यवस्था सभामंडप और कार्तिकेय मंडपम से होगी।
VIP दर्शन 250 रुपए में, गेट 1 और 4 से एंट्री
सवारी को लेकर प्रशासन का प्लान
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman