महू हिंसा के उपद्रवियों पर 5 FIR, 40 से ज्यादा नामजद आरोपी, 13 पकड़ भी लिए

Vishwanath Singh | Mar 11, 2025, 11:07 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इस मामले में अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5 एफआईआर हुई हैं। इसमें अकेले एक पक्ष ने ही 4 एफआईआर कराई गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करते जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी भी होती जा रही है।

इंदौर के पास महू में 9 मार्च 2025 की रात को भारत की जीत के जश्न पर पथराव होने से अशांति फैल गई थी। इसमें महू के कई क्षेत्रों में आगजनी व तोड़फोड़ भी हुई थी। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए कुछ ही घंटों में माहौल पर काबू पा लिया और पूरे क्षेत्र में शांति कायम कर दी। पूरे प्रकरण में कुल 5 एफआईआर हुई है, जिसमें 40 तो नामजद आरोपी बनाए गए हैं। वहीं, 13 आरोपियो को सोमवार की रात तक महू पुलिस द्वारा पकड़ा भी जा चुका है। इन सभी उपद्रवियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

4 एफआईआर तो एक पक्ष ने ही कराई

इस मामले में अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5 एफआईआर हुई हैं। इसमें अकेले एक पक्ष ने ही 4 एफआईआर कराई गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करते जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी भी होती जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं उनसे भी फोटो निकालकर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर

13 को तो सोमवार तक ही पकड़ लिया

उपद्रव की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी ग्रामीण हितिका वासल मौके पर पहुंचे और रात 3 बजे तक मौके पर ही डटे रहे थे। उन्होंने माहौल के शांत होने के बाद से ही उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी भी शुरू करवा दी थी। इसके चलते दो दिन में ही 13 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पकड़ भी लिया गया। वहीं, जो वाहन जलाए या जिन्हें नुकसान पहुंचाया गया था उन्हें भी माैके से हटाकर सड़कों को साफ करने का काम रात से ही शुरू कर दिया गया था।
यह खबर भी पढ़ें... डी–मार्ट ने 189 रुपए की चप्पल ग्राहक को 699 में दे डाली

शहरकाजी का आरोप, मस्जिद में सुतली बम फेंका

शहरकाजी ने कहा कि पत्ती चौराहे और जामा मस्जिद के पास काइलाका प्रतिबंधित है, क्योंकि पहले ही यहां जुलूस नहीं निकालने को लेकर बात हो चुकी थी। फिर भी यहां से जुलूस निकाला गया। अगर निकालना था तो अनुमति ली जाना चाहिए थी। जुलूस के दौरान किसी ने मस्जिद में सुतली बम फेंका था। इससे ही लोगों में आक्रोष पैदा हुआ और स्थिति बिगड़ी। उनका कहना है किहम तो अमन-चैन और भाईचारा चाहते हैं। हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम चाहते हैं कि फिर शांति व्यवस्था कायम हो।

यह खबर भी पढ़ें... पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐसे ले ली BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की कुर्सी

किसी क्षेत्र में प्रतिबंध का आदेश नहीं दिया

कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि जो लोग वहां से गुजरे वह अलग-अलग टुकड़ों में थे। यह कोई समाज या संस्था का जुलूस नहीं था। इसे जुलूस नहीं कहा जा सकता है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित नहीं है। पहले कभी ऐसा कोई आदेश या नोटिफिकेशन जारी किया गया हो, यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें... Indore News : वार्ड 59 पार्षद नदारद, पिता ने ले डाली निगम अफसरों की बैठक



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Violence
  • Mhow
  • police
  • एमपी महू घटना
  • इंदौर के महू
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, समय पर नहीं मिल रही पदोन्नति

By Sanjay Gupta

सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, समय पर नहीं मिल रही पदोन्नति
CG Top News : छत्तीसगढ़ के 26 साल: विकास की चमक के बीच कितनी बदली आम छत्तीसगढ़िया की जिंदगी? CHO का आंदोलन की चेतावनी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ के 26 साल: विकास की चमक के बीच कितनी बदली आम छत्तीसगढ़िया की जिंदगी? CHO का आंदोलन की चेतावनी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
MP के 571 सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों का संकट: 55% शिक्षकों के पद खाली, 100 से ज्यादा प्रोफेसर दफ्तरों में तैनात

By Arohi Raj

MP के 571 सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों का संकट: 55% शिक्षकों के पद खाली, 100 से ज्यादा प्रोफेसर दफ्तरों में तैनात