बस में प्रोफेसर ने की महिला से अश्लील हरकत, महिला ने वीडियो बनाकर खोल दी पोल

Aman Vaishnav | Mar 24, 2026, 14:25 IST
Share
maihar bus molestation assistant professor alok sinha fir amarpatan
maihar bus molestation assistant professor alok sinha fir amarpatan

सतना से रामनगर जा रही बस में एक महिला से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। आरोपी अमरपाटन पीजी कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा बताया जा रहा है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

सफर के दौरान सुरक्षा की उम्मीद हर यात्री करता है। लेकिन जब समाज को राह दिखाने वाला ही भक्षक बन जाए तो डर होना लाजिमी है। मैहर में एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्रोफेसर ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं, लेकिन महिला की बहादुरी ने अब इस चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

क्या कर बैठे प्रेफेसर साहब

मैहर में सोमवार 23 मार्च को एक बस में महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। यह बस सतना से रामनगर जा रही थी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ विरोध किया है। पीड़िता के विरोध और वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अमरपाटन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के रूप में हुई है।

समझौता नहीं तो जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सतना से बस में चढ़ी थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गया था। पहले उसने महिला से बात करने की कोशिश की फिर कुछ देर बाद अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला ने इन हरकतों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। जब बस अमरपाटन पहुंची तो वह सीधे थाने गई और शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने पहले महिला पर समझौते के लिए दबाव डाला था। जब वह नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया था।

0d26f734-82a
0d26f734-82a


खुद बताया अपना नाम

महिला ने बताया कि जब आरोपी उसके साथ बैठकर सफर कर रहा था, तब उसने अपना नाम आलोक सिन्हा बताया था। कहा था कि वह अमरपाटन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है।

जब आरोपी कॉलेज के पास उतरा तो महिला ने बस में बैठे छात्रों से उसके बारे में पूछा था। छात्रों ने मोबाइल में आलोक सिन्हा की फोटो दिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है।

दिल्ली का रहने वाला है आलोक सिन्हा

आरोपी आलोक सिन्हा दिल्ली का रहने वाला है। 2015 से अमरपाटन कॉलेज में काम कर रहा है। उसका घर दिल्ली में है जहां उसकी पत्नी रहती है। आलोक सिन्हा मैहर में अकेला रहता है।

पहले भी रहा विवादों में

जानकारी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा पहले कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले में अमरपाटन थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इस घटना की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को भी भेज दी गई थी।

छात्राओं से बदतमीजी करने के आरोप

एक हफ्ते पहले अमरपाटन के सरकारी कॉलेज में बहुत हंगामा हुआ था। रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक आलोक सिन्हा पर कुछ छात्राओं ने बदतमीजी करने के आरोप लगे थे। साथ ही सेशन की कॉपी जमा नहीं करने के भी आरोप लगे थे।

ये विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रोफेसर और छात्राओं के बीच झगड़ा हो गया था। बाद में कॉलेज के प्राचार्य को बीच-बचाव करना पड़ा था तब जाकर मामला शांत हुआ था।

5d0926c1-0ae
5d0926c1-0ae


सूत्र Knowledge

अगर किसी महिला के साथ प्राइवेट बस या सार्वजनिक जगह पर छेड़छाड़ हो, तो तुरंत 112 (या 100) पर कॉल करें। ये नंबर भारत में इमरजेंसी सेवाओं के लिए है, और पुलिस से मदद पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, 1091 पर भी कॉल किया जा सकता है, जो भारतीय महिला हेल्पलाइन है। यहां महिलाएं छेड़छाड़ और किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ मदद ले सकती हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: इंदौर में नाबालिग छात्रा से कोचिंग के टीचर ने की छेड़छाड़, परिजनों ने पीटा

फैमिली के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, विरोध करने पर 50 से ज्यादा युवकों ने की मारपीट

फीडिंग करा रही महिला आरपीएस से अश्लील हरकत, आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश न्यूज: उज्जैन के गुरुकुल में मर्यादा तार-तार: शिक्षक ने नाबालिग छात्र पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • सतना
  • मैहर
  • सरकारी कॉलेज
  • सहायक प्राध्यापक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज