खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 50 झुलसे, 12 की हालत गंभीर

Raj Singh | Nov 29, 2024, 08:26 IST
Share
FIRE KHANDWA
FIRE KHANDWA

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मशाल जुलूस के दौरान आग लगने से 50 लोग झुलस गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा एक मशाल जुलूस के दौरान हुआ। खबरों के मुताबिक, जलती हुई मशाल से तेल गिरने की वजह से आग लगी और फिर फैलती चली गई। आग की वजह से 50 लोगों के झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि इनमें से 12 की हालत गंभीर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 26/11 के शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिले के घंटाघर चौक पर गुरुवार रात को यह सभा आयोजित की गई थी, तभी यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन पहुंचा अस्पताल

बता दें कि आग लगने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।
MP में भीषण गर्मी का कहर , लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, कई शहरों का तापमान 45 के पार, रेड और ऑरेंज अलर्ट

आग की चपेट में महिलाएं और बच्चे भी

खंडवा जिले के एसपी मनोज राय ने इस पूरी घटना के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। घंटाघर पर जब कार्यक्रम खत्म हो रहा था, तब मशालें रखते समय कुछ मशालें उल्टी हो गईं, जिससे उनमें लगे बुरादा और तेल से उनके आसपास की मशालों में आग लग गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। एसपी ने आगे बताया कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर लोगों के चेहरे और हाथ जले हैं। 50 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

FAQ

  1. खंडवा में हुए हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं?
    खंडवा के हादसे में 50 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
  2. यह हादसा कैसे हुआ?
    यह हादसा एक मशाल जुलूस के दौरान हुआ। जब लोग मशालें रख रहे थे, तब कुछ मशालें उलटी हो गईं और उनमें लगे बुरादा और तेल से आग फैल गई, जिससे वहां खड़े लोग झुलस गए।
  3. घायलों का इलाज कहां हो रहा है?
    घायलों को खंडवा जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खंडवा पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई