इलेक्ट्रोक्यूशन से हत्या की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक ने की खुली जेल की मांग

Neel Tiwari | Jun 21, 2025, 16:37 IST
Share
mamata-pathak
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश की ममता पाठक, एक पूर्व प्रोफेसर, पर अपने पति, सेवानिवृत्त डॉक्टर नीरज पाठक की हत्या का आरोप था। उन्हें 29 जून 2022 को सत्र अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

डॉ. नीरज पाठक हत्याकांड :मध्य प्रदेश के छतरपुर की ममता पाठक एक पूर्व रसायन विज्ञान की प्रोफेसर हैं। कुछ साल पहले उन पर अपने पति, सेवानिवृत्त डॉक्टर नीरज पाठक की हत्या का आरोप लगा। हत्या का तरीका असामान्य था। पति को नींद की गोलियां देने के बाद करंट लगाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट के निशान पाए गए। 29 जून 2022 को सत्र अदालत ने ममता को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ममता को अपील खारिज होने की है आशंका

ममता पाठक ने अपने दोषसिद्धि के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील क्रमांक 6016/2022 दाखिल की है जो अभी भी लंबित है। लेकिन इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक नई याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने खुली जेल की अपील की है। ममता पाठक ने कोर्ट को इसके लिए अपनी स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक रूप से विकलांग बेटे को वजह बताया है।

ममता का कहना है कि वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं। जेल में रहकर उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है और उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। इसके साथ ही उनका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और अपनी रोजमर्रा की ज़रूरतें भी खुद पूरी नहीं कर सकता। ऐसे में ममता को अपने बेटे के पास रहना जरूरी है, जो कि खुली जेल व्यवस्था में संभव हो सकता है।

ममता पाठक ने यह मांग पहले राज्य सरकार और जेल महानिदेशक (DG) को लिखित आवेदन के माध्यम से भेजी थी। लेकिन इन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। इसके बाद ममता ने 18 जून 2025 को हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की, जिसमें कोर्ट से अनुरोध किया गया कि शासन को यह निर्देश दिया जाए कि अगर उनकी अपील खारिज होती है तो उन्हें खुली जेल में शेष सजा काटने दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर 500 करोड़ के घोटाले का आरोप, जांच शुरू

30 दिन में सरकार को करना होगा फैसला

जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस विशाल मिश्रा ने इस मामले में राज्य शासन और जेल DG को यह निर्देश दिया है कि ममता पाठक के आवेदन पर गंभीरता से विचार किया जाए। यह देखा जाए कि उनका बेटा असमर्थ है और ममता खुद बीमार हैं और इस आदेश की कॉपी मिलने के 30 दिन के भीतर निर्णय लिया जाए। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि वह इस याचिका पर निर्णय नहीं ले रहा, बल्कि केवल प्रशासन से यह कह रहा है कि वह अपने स्तर पर तथ्यों का मूल्यांकन करते हुए फैसला लें।

ये खबर भी पढ़ें...

पुलिस को मिली सफलता, तीन आदिवासियों की हत्या के आरोप में 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार

इसलिए खुली जेल चाहती हैं ममता

खुली जेल, सामान्य जेल से अलग होती है। इसमें कैदी को सीमित स्वतंत्रता दी जाती है। वह दिन में जेल परिसर के बाहर काम कर सकता है, लेकिन रात को वापस आना जरूरी होता है। ऐसे कैदी जिनका व्यवहार अच्छा हो, जो पहली बार सजा काट रहे हों, या जिनका कोई पारिवारिक या स्वास्थ्य कारण हो उन्हें यह सुविधा मिल सकती है। ममता पाठक का तर्क है कि वह अब वृद्ध हैं, बीमार हैं और उनका बेटा अकेले जीवन नहीं जी सकता इसलिए उन्हें खुली जेल में रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

चुनाव आयोग का नया आदेश : 45 दिन बाद डिलीट होंगे चुनावी वीडियो और फोटो

डॉ नीरज हत्याकांड का यह है मामला

मध्य प्रदेश की 60 वर्षीय पूर्व केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक पर 2021 में उनके पति की हत्या का आरोप है। सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर नीरज पाठक (63) को पहले नींद की गोलियां दी और फिर करंट देकर उनकी हत्या की। ज्यादातर रिपोर्ट्स इस हत्या को इलेक्ट्रोक्यूशन माना गया है क्योंकि डॉक्टर नीरज के शरीर पर पांच स्थानों पर करंट-बर्न के निशान पाए जाने के बाद पोस्टमॉर्टम में मृत्यु का कारण कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर बताया गया था।

2022 में हुई में सजा

सत्र न्यायालय ने हत्या में दोषी मानते हुए ममता पाठक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में आदेश के खिलाफ क्रिमिनल रिवीजन अपील दाखिल की और और बिना किसी वकील के उन्होंने अपने मामले में खुद बहस की ।

हाईकोर्ट में चल रही अपील की सुनवाई

अप्रैल 2025 में जबलपुर बेंच के जस्टिस विवेक अग्रवाल और देव नारायण मिश्रा के सामने ममता ने खुद अपनी पैरवी की, जिसमें उन्होंने अपने केमिस्ट्री के ज्ञान के आधार पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को कठघरे में खड़ा किया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमेरिकी पिता को नहीं दी बेटे की कस्टडी, विदेशी अदालत का आदेश बेअसर

ममता पाठक ने दी थी वैज्ञानिक दलील

हाईकोर्ट में पूछे जाने पर कि “क्या इलेक्ट्रिक बर्न को ऑब्जर्वेशन से अलग किया जा सकता है?”, ममता ने बताया था थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न को सिर्फ आँखों से जज नहीं कर सकते। इसमें बिजली से शरीर में धातु कण जमते हैं, जिन्हें एचसीएल या नाइट्रिक एसिड में घोलकर रासायनिक विश्लेषण करना चाहिए। यह तत्व पोस्टमॉर्टम रूम में स्पष्ट नहीं हो पाते, और केवल केमिकल टेस्ट से सही पहचान होती है । यह दलील वीडियो के रूप में वायरल भी हुई थी, जिसमें जज स्वयं चकित हो पूछते हैं, “क्या आप केमिस्ट्री प्रोफेसर हैं?”और ममता ने इसका उत्तर हाँ कह कर दिया था। हालांकि इस मामले में ममता की क्रिमिनल रिवीजन अपील की अदालती सुनवाई चालू है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित (reserved) रखा है।

Tags:
  • जबलपुर
  • हाईकोर्ट
  • आजीवन कारावास
  • जस्टिस विशाल मिश्रा
  • डॉ. नीरज पाठक हत्याकांड
  • ममता पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि