BJP में नियम से ही बनेंगे मंडल-जिलाध्यक्ष, नहीं चलेगी सांसद-विधायक की

Raj Singh | Nov 28, 2024, 12:07 IST
Share
MP BJP METTING..
MP BJP METTING..

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने संगठन महापर्व के दौरान जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर कुछ अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने संगठन महापर्व के दौरान जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा में मंडल और जिलाध्यक्ष नियमों से ही बनेंगे सांसद-विधायक के कहने पर नहीं।चुनाव प्रक्रिया में यह ध्यान रखा जाएगा कि जो व्यक्ति चयनित हो, वह पूरी तरह से पार्टी के लिए सहायक हो और पार्टी के दृष्टिकोण से उचित हो।

बैठक में क्या हुई चर्चा?

इस खास बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब से जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा 60 वर्ष और मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष तक होगी, जो कि पहले 50 और 35 वर्ष थी। यह बदलाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को युवा और गतिशील बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा, शिवप्रकाश ने विधायकों से कहा कि वे किसी व्यक्ति को पद देने का वादा न करें, क्योंकि इससे संगठन में मनमुटाव हो सकता है। इसके बजाय, उन्हें योग्य और विचारशील लोगों को संगठन में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए।
MP में बहना को मिल रहे 1250, झारखंड में सोरेन मईयां को देंगे 2500 रुपए

55 हजार बूथों पर बूथ अध्यक्षों की हुई नियुक्ति- वीडी

वहीं इस मीटिंग में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी शरीक हुए। उन्होंने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में 65,015 बूथों में से अब तक 55,559 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और कमेटियों का गठन कर लिया गया है। अब दिसंबर के पहले पखवाड़े में मंडल अध्यक्षों और दूसरे पखवाड़े में जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा।

सीएम मोहन यादव ने दिया तोहफा, रीवा से भोपाल तक हवाई यात्रा अब 999 में

मीटिंग में ये नेता भी रहे मौजूद

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपाध्यक्ष सरोज पांडे, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

FAQ

  1. बीजेपी में जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए क्या दिशा-निर्देश दिए गए ?
    राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों का चयन नियमों के आधार पर होगा।
  2. जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के लिए आयु सीमा में क्या बदलाव किया गया है?
    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा 60 वर्ष और मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष होगी, जो पहले 50 और 35 वर्ष थी।
  3. विधायकों को पद देने के बारे में शिवप्रकाश ने क्या सलाह दी?
    शिवप्रकाश ने विधायकों से कहा कि वे किसी व्यक्ति को पद देने का वादा न करें, क्योंकि इससे संगठन में मनमुटाव हो सकता है। इसके बजाय, उन्हें योग्य और विचारशील लोगों को संगठन में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए।
  4. बैठक में बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति पर क्या जानकारी दी गई?
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के 65,015 बूथों में से 55,559 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और कमेटियों का गठन कर लिया गया है। अब दिसंबर के पहले पखवाड़े में मंडल अध्यक्षों और दूसरे पखवाड़े में जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • BJP
  • वीडी शर्मा
  • एमपी बीजेपी
  • प्रहलाद पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष
  • एमपी बीजेपी चीफ वीडी शर्मा
  • बीजेपी संगठन महामंत्री शिवप्रकाश
  • संगठन महापर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं