मंदसौर में बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को तलवार से काटा, JCB से गड्ढा खुदवा कर गाड़ा

Sanjay Dhiman | Published:
Share
mandsaur-murder-case-wife-boyfriend-killed-husband-jcb-burial
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की। शव को जलाने की कोशिश की, फिर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News in Short

  • पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति धनराज नाथ की हत्या की।
  • शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नहीं जल पाया।
  • जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव के टुकड़े दफनाए गए।
  • बेटी ने मां और प्रेमी पर हत्या का शक जताया था।
  • पुलिस ने आरोपी पंकज और धापू बाई को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी है।

News in Detail

मध्य प्रदेश में धार के बाद अब मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला 10 अप्रैल की रात का है। धनराज नाथ (39) की पत्नी धापू बाई और उसके प्रेमी पंकज चौधरी (40) ने हत्या की साजिश रच डाली।

धापू बाई और पंकज के बीच अफेयर चल रहा था, जो मृतक धनराज को पता चल गया था। इसके कारण पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते थे। दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और 10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या कर दी।

धनराज की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जलने में पूरी तरह से सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंकज ने खेत में काम करने के बहाने जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया। शव के तलवार से टुकड़े करके गड्ढे में दफना दिया।

बेटी ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट

धनराज की बेटी दिलकश ने 11 अप्रैल को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने मां और आरोपी पंकज पर शक जताया था। बेटी ने बताया कि उसके पिता को शुक्रवार रात 8:30 बजे पंकज अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया था और फिर उनके बाद कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

जांच में पुलिस ने पाया कि यह मामला गुमशुदगी का नहीं बल्कि हत्या का था। पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए। मौके से दो तलवारें और एक सब्बल भी जब्त किया गया।

स्थानीय लोग बोले- आरोपी के घर बुलडोजर चले

आरोपी पंकज के घर पर स्थानीय लोगों ने बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की अपील की। गरोठ SDOP विजय कुमार यादव ने पुष्टि की कि आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

किसान से रेंजर मांगे थे एक लाख रुपए, लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए लेते पकड़ा, जानें मामला

एमपी परिवहन एसआई भर्ती: नियमों की उड़ाई धज्जियां, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल!

एमपी धार की बेटी का लखनऊ में जलवा: सीए छोड़ बनीं आईपीएस, ऐसी है ट्विंकल जैन की सक्सेस स्टोरी

एमपी में 8 हजार 720 पदों की भर्ती में केवल 2901 पर नियुक्ति, भटक रहे 5800 शिक्षक

Tags:
  • मंदसौर
  • जेसीबी
  • गुमशुदगी
  • निर्मम हत्या
  • पति की निर्मम हत्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर