इंदौर में एक्टर मनोज वाजपेयी ने लगाया मानहानि का केस, विवादित KRK ने फिर कहे अपशब्द

Sanjay Gupta | Aug 28, 2024, 12:41 IST
Share
Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

मनोज वाजपेयी ( Manoj Bajpayee ) ने KRK ( कमाल राशिद खान ) के खिलाफ इंदौर कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। KRK ने विवादित ट्वीट्स के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी।

भैयाजी यानी एक्टर मनोज वाजपेयी ( Manoj Bajpayee ) के खिलाफ एक बार फिर कमाल राशिद खान KRK ने विवादित शब्द बोले हैं। वाजपेयी ने इंदौर कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस लगाया है, इसी बात पर वह भड़के हुए हैं।

KRK ने अब नया X मैसेज लिखा है कि मनोज वाजपेयी मुंबई में रहते हैं, लेकिन उन्होंने इंदौर जाकर मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जो कोर्ट में चल रहा है। यह आदमी मेरे प्रति इतना जुनूनी है कि फिर, वह मेरे खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए इंदौर तक चला गया। इसलिए वह पूरी तरह से मां-बहन…की का हकदार है।

ये खबर भी पढ़िए...कमाल राशिद खान ने किया बड़ा अनाउंसमेंट, बोले-विक्रम वेधा के बाद नहीं करेंगे किसी भी फिल्म का रिव्यू

एक और विवादित मैसेज किया

इस मैसेजे के साथ ही उन्होंने पुराना कोर्ट नोटिस टैग करते हुए एक और मैसेज लिखा है- इसमें कहा है कि सुनो बे… शक्ल वाले मनोज वाजपेयी, इसकी बत्ती बना और अपने…. सोजा, उखाड़ क्या उखाड़ना…तेरा बाप हूं मैं। यह नोटिस 30 मई 2024 को इंदौर जिला कोर्ट से जारी हुआ है, जिसमें 24 जुलाई 2024 को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था।
ट्वीट
ट्वीट

इसलिए लगाया वाजपेयी ने कोर्ट केस

वाजपेयी ने पुराने विवाद में खान पर केस लगाया है। इसमें जुलाई और अगस्त में एक के बाद एक तारीख हो रही है, लेकिन वह पेश नहीं हो रहे हैं। विवाद 26 जुलाई 2021 से शुरू हुआ था, तब खान ने ट्वीट किया कि - ‘These are Biggest Charsi of Bollywood! Manoj Bajpayee, Nawazuddin, Naseeruddin Shah, Anurag Kashyap and … (ये हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े चरसी! मनोज वाजपेयी, नवाजुद्दीन, नसीरुद्दीन शाह, अनुराग कश्यप और…) इसी दिन एक अन्य ट्वीट में भी वाजपेयी को चरसी कहकर संबोधित किया। तब उनकी वेब सीरीज फैमिली मैन 2 आई थी। इसके बाद वाजपेयी ने यह केस खान के खिलाफ इंदौर कोर्ट में लगाया था।
ट्वीट
ट्वीट

ये खबर भी पढ़िए...आमिर खान और दंगल फेम फातिमा सना शेख के वीडियो पर केआरके का दावा, जल्द शादी करेंगे आमिर और फातिमा

जारी हो चुका वारंट एक बार आ चुके

इस हाईप्रोफाइल केस में KRK के खिलाफ वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उन्हें इंदौर आना पड़ा। खान का कहना है कि मुझे प्रताड़ित करने के लिए वाजपेयी ने केस लगाया है। वह इन ट्वीट से ही मुकर गए। इस केस को खत्म कराने के लिए खान हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उनकी याचिका खारिज हो गई

इंदौर में इसलिए किया वाजपेयी ने केस

वाजपेयी के केस इंदौर में दर्ज कराने की वजह बताते हुए वकील परेश जोशी कहते हैं कि उनके मित्र ने यह ट्वीट इंदौर में देखा और इसकी सूचना उन्हें दी थी। इसके बाद यहां पर केस कर दिया गया। जानकारों के अनुसार जहां से मानहानि पता चलती है, न्यायालयीन क्षेत्र वही बनता है।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • KRK
  • Kamal Rashid Khan News
  • कमाल राशिद खान न्यूज
  • Kamal Rashid Khan tweet
  • कमाल राशिद खान ट्वीट
  • manoj bajpayee
  • मनोज वाजपेयी
  • krk defamation case
  • Manoj Bajpayee KRK Controversy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा