बच्चों को मिला 5 लाख रुपए से भरा गुल्लक, सज्जन बोले- कांग्रेस है साथ

Raj Singh | Dec 18, 2024, 11:12 IST
Share
CONGRESS
CONGRESS

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा मंगलवार शाम को सीहोर जिले के आष्टा में सुसाइड करने वाले कारोबारी मनोज परमार के घर हरसपुर पहुंचे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा मंगलवार शाम को सीहोर जिले के आष्टा में सुसाइड करने वाले कारोबारी मनोज परमार के घर हरसपुर पहुंचे। उन्होंने पहले मनोज और उनकी पत्नी नेहा को श्रद्धांजलि दी और फिर उनके बच्चों जिया, यश और जतिन से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने 5 लाख रुपए से भरी एक गुल्लक बच्चों को भेंट की।

'पूरी कांग्रेस बच्चों के साथ'

इस दौरान वर्मा ने बताया कि इन बच्चों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ अपनी भावनाओं का आदान-प्रदान किया था और अपनी गुल्लक भी भेंट की थी। अब इन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस परिवार की बनती है कि हम इन बच्चों और इस परिवार के साथ खड़े रहें। वर्मा ने यह भी कहा कि संसद के शीत सत्र के बाद राहुल गांधी भी इन बच्चों से मिलेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने इन तीनों बच्चों से फोन पर बात की थी।
परमार दंपति के बच्चों का पालन-पोषण करेगी कांग्रेस, नेताओं ने किया वादा

बीजेपी का काम डरना और प्रताड़ित करना- वर्मा

सज्जन वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) और उनकी सरकार अब इस तरह प्रताड़ित कर रही है कि लोगों को अपनी जान देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वर्मा ने मनोज परमार के बच्चों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और बताया कि उन्हें भी पिछले दो सालों में ईडी से 50 नोटिस मिले थे। उनका कहना था कि इनका काम केवल डराना और प्रताड़ित करना है, लेकिन हम इनके खिलाफ लड़ेंगे।

वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि इस दुख की घड़ी में बीजेपी के किसी नेता या मंत्री ने इन बच्चों के घर शोक व्यक्त करने का भी कष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार बेहद निकृष्ट है।

सीहोर कारोबारी के बच्चों से राहुल ने की बातचीत, बोले- चिंता मत करो

क्या है मामला?

गौरतलब है कि सीहोर जिले के आष्टा में मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव 13 दिसंबर की सुबह घर में फंदे पर लटका मिला था। इससे 8 दिन पहले, 5 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने परमार के ठिकानों पर छापा मारा था। मनोज परमार ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने ईडी अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीहोर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • सज्जन वर्मा को बीजेपी पर निशाना
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सज्जन वर्मा
  • कारोबारी मनोज परमार
  • मनोज परमार
  • मनोज परमार सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा