छतरपुर में दूल्हा बनी सोनम ने दुल्हन मानसी के साथ लिए सात फेरे, शपथ पत्र के जरिए जताई थी इच्छा

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 18, 2025, 16:45 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में समलैंगिक विवाह का एक नया और चर्चित मामला सामने आया है। दो युवतियों ने अपनी इच्छा से एक-दूसरे के साथ शादी की और इसे कानूनी रूप से मान्यता देने के लिए शपथ पत्र पर साक्षर किए। यह घटना नौगांव तहसील के एक छोटे से गांव की है।

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। दो युवतियों ने अपनी इच्छानुसार एक-दूसरे से शादी की और इस संबंध को कानूनी रूप से स्वीकार करते हुए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह मामला नौगांव तहसील के एक गांव का है, जहां दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने के लिए परिवार से नाता तोड़ने का निर्णय ले चुकी हैं।

युवतियों का पारिवारिक संबंध समाप्त

दोनों युवतियां, जिनकी उम्र 21 और 24 साल है, ने अपने-अपने परिवार से संबंधों को खत्म करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं, और परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने शपथ पत्र में लिखा कि यह रिश्ता उनकी स्वीकृति से है और यदि किसी प्रकार का विवाद हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।

खबर यह भी : अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन: इंदौर में बोलीं- जिसे, जिससे शादी करना है करो, लेकिन खुश रहो

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, फिर विवाह तक का सफर

photo_2025-06-18_11-23-21
photo_2025-06-18_11-23-21
सोनम यादव और मानसी वर्मन की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गईं। 21 मार्च को सोनम अचानक अपने घर से गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें कानपुर में ट्रेस किया और कुछ दिनों बाद वे एक साथ घर लौट आईं।

खबर यह भी : समलैंगिक विवाह के अधिकार को मान्यता देने केंद्र सरकार बनाएगा पैनल, याचिकाकर्ता दे सकते हैं सुझाव

कानूनी रास्ते पर चलने का निर्णय

दोनों युवतियों ने शपथ पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वे अब अपने परिवार के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहतीं। एक युवती ने बताया कि उनका विवाह दो साल पहले मंदिर में हुआ था, और अब वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं। चूंकि परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था, इसलिए उन्होंने कानूनी रूप से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर विवाह को औपचारिक रूप से स्वीकार किया है।

खबर यह भी : अवधेशानंद गिरि की SC को चिट्ठी- विवाह एक पवित्र संस्कार, समलैंगिक विवाह को वैधानिक करना मानवीय अस्तित्व के लिए अनिष्टकारक होगा

थाने में हुई शादी, अब असम में काम सीखने जाएंगी

photo_2025-06-18_11-23-05
photo_2025-06-18_11-23-05
यह शादी नौगांव थाने में पुलिस की मौजूदगी में हुई और सोनम को दूल्हे तथा मानसी को दुल्हन का दर्जा दिया गया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका गृह प्रवेश भी कराया गया। सोनम के परिवार का कहना है कि वे अपनी बेटी की खुशी में खुश हैं और इस रिश्ते को स्वीकार करते हैं। दोनों युवतियों ने अब असम की एक फैक्ट्री में काम सीखने जाने का निर्णय लिया है और वे जल्द ही अपने गांव लौटकर नया जीवन शुरू करेंगी।

खबर यह भी : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह पर पेश की याचिका, कहा- इस तरह का निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ विधायिका के पास

पुलिस का बयान

नौगांव थाना प्रभारी सटीक सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित उनके परिवारों को सौंप दिया था। इस मामले में अब तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है।

समाजसेवी की प्रतिक्रिया

समाजसेवी तृप्ति कठेल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति को अपनी पसंद और विचारधारा के अनुसार जीने का अधिकार है। यह देश लोकतांत्रिक है और यहां हर किसी को अपनी पसंद के जीवनसाथी के साथ रहने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

यह छतरपुर में समलैंगिक विवाह का दूसरा मामला है, जो पिछले तीन महीनों में सामने आया है। समाज में इस प्रकार के रिश्तों को लेकर भले ही विवाद हो, लेकिन इन युवतियों ने अपनी इच्छाओं के अनुसार अपना जीवन जीने का निर्णय लिया है और कानूनी प्रक्रिया के जरिए इसे स्वीकार किया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • समलैंगिक विवाह
  • छतरपुर
  • सोशल मीडिया
  • शादी
  • शपथ पत्र
  • दोस्ती
  • असम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग