मथुरा में रोड एक्सीडेंट में इंदौर के तीन सगे भाईयों की मौत, रिश्तेदार की शादी में गए थे
Sanjay Gupta | May 03, 2025, 23:55 IST
Indore three real brothers death Photograph: (the sootr)
तेज रफ्तार थार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग छिटक कर रोड पर गिर गए, इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीन शव तो सड़क पर ही चिपक गए।
शनिवार को यूपी के मथुरा में हुए एक भयानक रोड एक्सीडेंट से इंदौर के राजनगर क्षेत्र में रहने वाले शर्मा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। इस एक्सीडेंट में तीन भाईयों की मौत हो गई। वहीं उनका चचेरा भाई गंभीर घायल हुआ। यह सभी रिश्तेदार की शादी के लिए वहां गए थे इसके पहले वृंदावन घूमने निकले थे।
हादसे में जहां मथुरा के जयसिंहपुरा निवासी टेंपो चालक साबिर (25) की मौत हुई। वहीं मध्यप्रदेश केइंदौर के राजनगर निवासी तीन सगे भाई हुकुम चंद शर्मा (40), मुकेश शर्मा (45), प्यारे लाल शर्मा (60) की भी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य शिवम शर्मा (20) घायल है, वह भी इंदौर के राजनगर का रहने वाला है। घायल शिवम जान गंवाने वालों का चचेरा भाई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ा पाक रेंजर, बड़ते तनाव के बीच कार्रवाई
नाम गलत होगा तो नहीं होगा पेमेंट, धोखाधड़ी रोकने UPI ने बनाए नए नियम
ये सभी इंदौर से रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने वृंदावन आए थे। इसी बीच ऑटो बुक कर मंदिर दर्शन के लिए निकल गए। लौटते समय हादसा हो गया। हादसा थाना क्षेत्र जैत में छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास हुआ। तेज रफ्तार थार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हुई। टेंपो में सवार 5 लोग छिटक कर रोड पर गिर गए और इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीन शव तो सड़क पर ही चिपक गए। पुलिस ने खुरच कर शवों को पॉलीथिन में भरा।
ये खबरें भी पढ़ें...
IPL 2025: RCB ने CSK को 2 रन से हराया
MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत
डंपर की टक्कर के बार टेंपू पूरी तरह से पिचक गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई मीटर दूरी तक थार और टेंपो के पार्ट्स बिखर गए। यात्रियों के सामान सड़क पर बिखर गए। काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस ने ट्रैफिक ठीक कराया।
इंदौर के यह भाई हुए हादसे का शिकार
ये खबरें भी पढ़ें...
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ा पाक रेंजर, बड़ते तनाव के बीच कार्रवाई
नाम गलत होगा तो नहीं होगा पेमेंट, धोखाधड़ी रोकने UPI ने बनाए नए नियम
ऑटो से निकले थे घूमने
ये खबरें भी पढ़ें...
IPL 2025: RCB ने CSK को 2 रन से हराया
MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत
टेंपो भी पिचक गया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari