हाईकोर्ट पहुंचा ऊर्जा विकास निगम में चीफ इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति का मामला

Sanjay Sharma | Aug 19, 2025, 21:30 IST
Share
urja vikas nigam
urja vikas nigam

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम में चीफ इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति की लड़ाई अब हाईकोर्ट पहुंच गई है। निगम के चार वरिष्ठ इंजीनियरों ने इस पद पर अपनी दावेदारी जताई है।

BHOPAL. वैकल्पिक ऊर्जा के प्रोजेक्ट को लेकर मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम में खींचतान अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच गई है। निगम के चार इंजीनियरों ने चीफ इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हाईकोर्ट की शरण ली है।

वहीं इंजीनियरों का आपसी विवाद निगम के नियमित कामकाज के साथ ही सरकार की योजनाओं पर भी असर डाल रहा है। ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों में चल रही खटपट की खबर सरकार तक पहुंच गई है।

दरअसल ऊर्जा विकास निगम में हाल ही में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीजीएम डीपी अहिरवार को चीफ इंजीनियर बनाया गया है। 24 जुलाई को उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था।

इस प्रतिनियुक्ति की वजह से निगम के वरिष्ठ इंजीनियर चीफ इंजीनियर बनने से वंचित रह गए हैं। अपनी वरिष्ठता के बावजूद इस पद से दूर रहे यही इंजीनियर अब लामबंद हो गए हैं और उन्होंने विरोध भी शुरू कर दिया है।

हाईकोर्ट पहुंचे चार इंजीनियर

चीफ इंजीनियर के पद पर बिजली कंपनी के सीजीएम की प्रतिनियुक्ति पर आपत्ति जता रहे ऊर्जा विकास निगम के चार इंजीनियर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उनके द्वारा हाईकोर्ट में चीफ इंजीनियर बनाए जाने के खिलाफ याचिका पेश की है। जिसमें तथ्य पेश किए गए हैं कि उनकी वरिष्ठता होने के बावजूद जूनियर अधिकारी को चीफ इंजीनियर बनाया गया है। याचिका स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज और डीपी अहिरवार का सर्विस रिकॉर्ड तलब किया है।

ये खबरें भी पढ़िए :

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, गिल बने उपकप्तान, बुमराह की वापसी

चुनाव में 6 करोड़ की ज्वेलरी जब्ती पर हाईकोर्ट से चुनाव अधिकारी, IT अधिकारी-कलेक्टर पर 50 हजार की कास्ट

वरिष्ठता की अनदेखी से नाराज

मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला, तरुण रत्नावत, प्रवीण तिवारी और वंदना चटर्जी ने हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका लगाई है। जिसमें बताया गया है कि वे साल 1988 बैच के इंजीनियर हैं।

वहीं बिजली कंपनी से प्रतिनियुक्ति पर लाकर चीफ इंजीनियर बनाए गए डीपी अहिरवार का बैच 1991 का है। यानी वे चारों तीन साल की वरिष्ठता रखते हैं। ऐसे में उनसे कनिष्ठ अधिकारी को चीफ इंजीनियर कैसे बनाया जा सकता है। उनके पास इस पद पर काम करने के लिए अलग से कोई अनुभव भी नहीं है।

ये खबरें भी पढ़िए :

मौसम पूर्वानुमान (20 अगस्त) : अगले 7 दिन MP, राजस्थान और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर,कोर्ट से मिली मंजूरी

प्रक्रिया का नहीं हुआ पालन

निगम में जारी खींचतान के बीच चीफ इंजीनियर बनने से वंचित रहे अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठता में ऊपर होने के बाद भी उन्हें चीफ इंजीनियर नहीं बनाया गया। डीपी अहिरवार को इस पद पर बैठाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई है।

चीफ इंजीनियर पद पर नियुक्ति से पहले विज्ञापन भी जारी नहीं किया गया और न ही कोई प्रक्रिया अपनाई गई। केवल आदेश जारी कर उन्हें इस पद पर प्रतिनियुक्ति दे दी गई है। इस गड़बड़ी पर विरोध जताते हुए इंजीनियरों ने निगम के एमडी और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • बिजली कंपनी
  • याचिका
  • इंजीनियर
  • मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
  • प्रतिनियुक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा