डांसर पर नोट उड़ा रहे सरकारी टीचर का वीडियो वायरल, BRC बोले-शिक्षक एंजॉय भी न करे
Rohit Sahu | May 27, 2025, 10:56 IST
mp teachers dance viral
मंच पर डांसर पर नोट उड़ा रहे एक सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर न सिर्फ डांस करने मंच पर पहुंचा बल्कि डांसर को बैड टच भी कर दिया।
मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस करते करते टीचर वह महिला कलाकार पर नोट भी उड़ाते भी दिखे। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और चर्चा में आ गया। लोगों ने वीडियो को लेकर गंभीर सवाल उठाए और सरकारी छवि पर सवाल खड़े किए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक बिना किसी झिझक के मंच पर थिरक रहे हैं। इस मामले पर BRC ने अजीबो गरीब बयान सामने आय है।
घटना सिर्फ डांस तक सीमित नहीं रही। शिक्षक ने डांस के बाद मंच पर जबरन चढ़ने का प्रयास किया। जब आयोजकों और दर्शकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए। शिक्षक ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। इस दौरान उन्होंने डांसर को भी गलत तरीके छूआ। उनका यह व्यवहार भी वीडियो में रिकॉर्ड हो गया और तेजी से फैलने लगा।
इस मामले पर हनुमना के ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) का बयान चौंकाने वाला रहा। BRC के लक्ष्मणधर द्विवेदी ने कहा कि छुट्टियां के दिन हैं, शिक्षक एंजॉय न करें क्या? उन्होंने आगे यह भी कहा क्या शिक्षक बनते ही सारी इच्छाएं खत्म हो जाती हैं? यह बयान सामने आते ही विवाद और ज्यादा बढ़ गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या शिक्षक का आचरण सार्वजनिक छवि से जुड़ा नहीं होता? इस बयान ने शिक्षक की हरकत से ज्यादा बीआरसी के नजरिए पर उंगली उठा दी।
यह भी पढ़ें...सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!
मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि पूरी घटना की सत्यता की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगर बीआरसी का बयान असंवैधानिक पाया गया, तो उस पर भी कार्रवाई होगी। अब पूरा मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें...विजय शाह मामले में SIT की जांच पूरी, SC को सौंपेगी रिपोर्ट, मंत्रीजी से नहीं लिया बयान
thesootr links
आईएएस संजय कुमार जैन | MP News
CAC पद पर है टीचर
जिस शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ, उनकी पहचान को लेकर कई दावे हो रहे हैं। बताया गया है कि वह हनुमना जनपद शिक्षा केंद्र में CAC पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे पहाड़ी शासकीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ शिक्षक का नाम जगतनाथ साकेत बताया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर अब शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
जबरन मंच पर चढ़े, फिर डांसर को बैड टच किया
BRC बोली- एंजॉय न करें तो क्या शिक्षक मर जाएं?
यह भी पढ़ें...सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!
कलेक्टर तक पहुंचा मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें...विजय शाह मामले में SIT की जांच पूरी, SC को सौंपेगी रिपोर्ट, मंत्रीजी से नहीं लिया बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आईएएस संजय कुमार जैन | MP News
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari