मऊगंज हिंसा के 4 दिन बाद सरकार का बड़ा एक्शन, देर रात कलेक्टर को हटाया, SP का भी तबादला

Sourabh Bhatnagar | Mar 19, 2025, 08:05 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के मऊगंज में हाल ही में हुई हिंसा के बाद सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का तबादला कर दिया है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज में हाल ही में हुई हिंसा के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का तबादला कर दिया है। रसना ठाकुर की जगह आईपीएस अधिकारी दिलीप सोनी को नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं संजय कुमार जैन (2015 बैच) को मऊगंज जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

a841d610-a95
a841d610-a95

245df265-3510-45a7-a63c-4fe317bbb6ac_1742346571998-302230
245df265-3510-45a7-a63c-4fe317bbb6ac_1742346571998-302230

क्या हुआ था

15 मार्च को मऊगंज में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके अलावा, एक युवक को बंधक बनाकर मार दिया गया था। इस भयावह घटना के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी रसना ठाकुर को हटाने का निर्णय लिया।
खबर यह भी...कमरे में किया बंद, एक घंटे तक बनाए रखा बंधक, मऊगंज हिंसा की कहानी एसडीओपी की जुबानी

भोपाल भेजे गए अजय श्रीवास्तव

सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अजय श्रीवास्तव (2013 बैच) जो अभी मऊगंज के कलेक्टर थे, उन्हें अब भोपाल भेजा गया है। उन्हें अब मध्यप्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव और मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के अपर प्रबंध संचालक के रूप में काम करना होगा।

संजय कुमार जैन के हाथों में होगी मऊगंज की कमान

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव की जगह पर अब संजय कुमार जैन (2015 बैच) को मऊगंज जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जैन इससे पहले मध्यप्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव और मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही, वे मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

खबर यह भी...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मऊगंज हिंसा में शहीद हुए ASI को शहीद का दर्जा

DGP ने लगाई फटकार

घटना के चार दिनों बाद, 18 मार्च की देर शाम, मध्य प्रदेश गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए एसपी रसना ठाकुर को मऊगंज से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, हिंसा के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने एसपी रसना ठाकुर को लापरवाही के लिए कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद उनका स्थानांतरण किया गया।

नए एसपी दिलीप सोनी की नियुक्ति

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दिलीप कुमार सोनी इससे पहले उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिलीप कुमार सोनी ने 1997 में छतरपुर से राज्य पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की थी। वे गुना और इंदौर में एसडीओपी के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, इंदौर में एएसपी, क्राइम ब्रांच एएसपी और लोकायुक्त एसपी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। उज्जैन में लोकायुक्त एसपी और EOW एसपी के रूप में जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब उन्हें मऊगंज जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप सोनी की कार्यशैली और अनुभव के कारण मऊगंज में पुलिस प्रशासन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • mauganj
  • mauganj news
  • मऊगंज
  • IAS IPS TRANSFER
  • IAS IPS Transfer News
  • आईएएस अजय श्रीवास्तव
  • मऊगंज एसपी रसना ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा