रिश्वत मामले में आरोपी CBI इंस्पेक्टर राहुल राज से वापस लिया गया पदक
Sourabh Bhatnagar | Jan 01, 2025, 14:41 IST
CBI RAHUL RAJ
राहुल राज पर मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में निरीक्षण करने पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोपो का खुलासा होने के बाद होम मिनिस्ट्री की तरफ से उनसे पदक वापस लेने का फैसला किया गया है।
सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज से रिश्वत के आरोप साबित होने के बाद जांच में उत्कृष्टता के लिए दिया गया पदक वापस ले लिया गया है। इस वर्ष मई में सीबीआई की टीम ने उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। बता दें राहुल राज को 2023 में गृह मंत्रालय द्वारा उनकी जांच में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट में हेराफेरी करने के बदले रिश्वत ली। मामले का खुलासा होते ही संबंधित पदक को वापस लेने का निर्णय लिया गया।
बता दें मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले के बाद नर्सिंग कॉलेज घोटाला दूसरा सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। नर्सिंग कॉलेजों में हो रही अव्यवस्था की शिकायत के बाद ये मामला एमपी हाई कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद इंदौर बैंच ने इस मामले को जबलपुर बैंच को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट की जबलपुर बैंच ने मामले को केंद्रीय जांच एंजेंसी सीबीआई को सौंप दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने मामले की जांच को शुरू किया था।
10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए
बता दें इस साल सीबीआई की दिल्ली टीम ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने राहुल राज सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके साथ में टीम ने रिश्वत देने वाले मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई टीम ने राहुल राज के घर में दो सोने के बिस्कट और 8 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। आरोप लगने के बाद इंस्पेक्टर राहुल राज को सीबीआई से बर्खास्त कर दिया गया था।
2022 में सीबीआई ने की थी जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari