मीडिया विभाग अध्यक्ष मिश्रा ने Congress छोड़ने की बात को बताया अफवाह

Jitendra Shrivastava | Feb 26, 2024, 18:47 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा पार्टी छोड़ने को लेकर बोले कि ये सिर्फ अफवाह हैं। ये वे उड़ा रहे हैं जिनके पास कांग्रेस के खिलाफ बोलने कुछ नहीं मिल रहा है। ये खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। मैं तो पूरे देश को ही कांग्रेस मानता हूं।

संजय शर्मा, BHOPAL. कांग्रेस ( Congress ) से नेताओं के लगातार पलायन के बीच सोमवार को मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के पार्टी छोड़ने की खबर ने प्रदेश कार्यालय में हलचल बढ़ा दी। उधर मिश्रा भी दिन भर इसे अफवाह बताकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा वे केवल मीडिया विभाग का दायित्व छोड़ रहे हैं, कांग्रेस छोड़ने की बात वे सोच भी नहीं सकते। उन्हें ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और भाजपा सरकार की पुलिस का कोई डर या दवाब नहीं है। किसी ने सोची- समझी साजिश के तहत ये अफवाह उड़ाई है।

खबरें भ्रामक हैं, Congress नहीं छोड़ीः केके मिश्रा

कांग्रेस ( Congress ) छोड़ने की खबरों पर प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में इस तरह के दुष्विचार सोच भी नहीं सकता। मेरा जन्म संघर्ष और कांग्रेस की कोख से हुआ है। इस तरह की अफवाहें वे उड़ा रहे हैं जिनके पास कांग्रेस के खिलाफ बोलने कुछ नहीं मिल रहा है। ये खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। हमारे नेता जीतू पटवारी के नेतृत्व में मिलकर फासीवादी ताकतों से लड़ेंगे। मैं तो पूरे देश को ही कांग्रेस मानता हूं। मैंने 18 साल तक मीडिया विभाग का दायित्व संभाला है, अब नए चेहरे को मौका मिलना चाहिए। इस पद को छोड़ने के लिए संगठन को अवगत कराया है और जो निर्णय प्रदेश अध्यक्ष करेंगे मैं उसका पालन करूंगा। लेकिन यह पद छोड़ने से कांग्रेस को लेकर मेरी सोच में कोई अंतर नहीं आएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

कमलनाथ को छिंदवाड़ा में बड़ा झटका, नपा अध्यक्ष समेत कई नेता भाजपाई हुए

इंदौर सांसद टिकट के लिए कांग्रेस में शेखावत का नाम दिल्ली से आया, लेकिन वह चुनाव लड़ने के मूड़ में नहीं

इमरती देवी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मंत्री पर साधा निशाना, बोलीं- दुश्मन पीछे पड़े हैं जो हरवा देते हैं

पीएम मोदी ने एमपी में किया 33 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास

संगठन और कार्यकर्ताओं को देते रहे सफाई

पीसीसी में एक दिन पहले यानी रविवार को ही प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं की बैठक हुई थी। इसमें मीडिया विभाग से केके मिश्रा भी शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद अचानक मिश्रा के कांग्रेस से पलायन की अफवाह कुछ ही देर में पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुंची और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसके चलते केके मिश्रा का फोन दिनभर घनघनाता रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ ही उनके पास कार्यकर्ताओं के फोन भी पहुंचते रहे। एक और मिश्रा वरिष्ठ नेताओं को खबर गलत होने की सफाई देते और कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आए।

Tags:
  • CONGRESS
  • केके मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती