मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 4 डॉक्टर का रोका वेतन, एक दिन का पेन डाउन प्रदर्शन
Sanjay Gupta | Updated:
medical teachers association
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) ने 14 मई को एक दिन का पेन डाउन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े और अन्य डॉक्टरों के वेतन रोकने के विरोध में होगा।
Indore: एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वह एक दिन का पेन डाउन प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 14 मई को होगा। विवाद एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ ही तीन अन्य डॉक्टर के वेतन रोकने का है।
एमटीए का कहना है कि एमटीए अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े एवं अन्य 03 सम्माननीय सदस्य डॉ. धर्मेंद्र झंवर, डॉ. अतुल शेंडे एवं डॉ. पाली रस्तोगी का बिना किसी आदेश के वेतन रोका गाय है। बिना किसी सूचना के बीेते दो माह का (मार्च एवं अप्रैल 2026) वेतन का भुगतान रोका गया है। इसका विरोध है।
एसोसिएशन ने बैठक कर तय किया है कि इसके विरोध में 14 मई 2026 को दोपहर 12 से 2 तक पेन डाउन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन ने अपील की है कि जो साथी समर वेकेशन में हैं वह भी उपस्थित होकर विरोध करें।
तय किया गया है कि पेन डाउन विरोध प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की नियमित सेवा, ओपीडी कार्य, लेक्चर एवं अन्य शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। अस्पताल की आकस्मिक सेवा चालू रहेगी।
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमजीएम) के अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े और सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने कहा कि इंदौर की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक 12 मई को हुई थी। इसमें इस प्रदर्शन का फैसला हुआ था। एमटीए इंदौर द्वारा डीन एमजीएम एवं लेखा शाखा को इस वेतन मुदद्दे को लेकर 23 अप्रैल और 5 मई को भी सूचित किया और बीच में चर्चा भी हुई लेकिन इसके बाद भी वेतन जारी नहीं हुआ।
इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार
शर्म करो इंदौर प्रशासन, आपरेशन सिंदूर में लड़ने वाले आर्मी सूबेदार को 3 साल से घुमा रहा पटवारी
सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट पर असमंजस, इंदौर सहित कई केंद्रों पर कॉपियां अभी भी जंच रही
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
एमटीए का कहना है कि एमटीए अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े एवं अन्य 03 सम्माननीय सदस्य डॉ. धर्मेंद्र झंवर, डॉ. अतुल शेंडे एवं डॉ. पाली रस्तोगी का बिना किसी आदेश के वेतन रोका गाय है। बिना किसी सूचना के बीेते दो माह का (मार्च एवं अप्रैल 2026) वेतन का भुगतान रोका गया है। इसका विरोध है।
दोपहर में करेंगे इस तरह प्रदर्शन
इस दौरान उपचार, पढ़ाई बंद
एक्जीक्यूटिव कमेटी का फैसला
ये भी पढ़ें...
शर्म करो इंदौर प्रशासन, आपरेशन सिंदूर में लड़ने वाले आर्मी सूबेदार को 3 साल से घुमा रहा पटवारी
सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट पर असमंजस, इंदौर सहित कई केंद्रों पर कॉपियां अभी भी जंच रही
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA