मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भड़की कांग्रेस, EC से मिलेंगे नेता
Amresh Kushwaha | Jun 10, 2026, 08:37 IST
मीनाक्षी नटराजन
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन भाजपा की आपत्ति पर रद्द हो गया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। दिल्ली और भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट जाने की भी तैयारी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार थीं।
- भाजपा की आपत्ति के बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।
- आरोप था कि उन्होंने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट के एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई है।
- कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया है।
- पार्टी अब चुनाव आयोग के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।
नामांकन रद्द, कांग्रेस भड़की
आज यानी बुधवार, 10 जून को दिल्ली और भोपाल दोनों ही जगहों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाएगी। साथ ही, इस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे और इंसाफ की मांग करेंगे। पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कानूनी और सियासी दोनों मोर्चों पर आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रही है।
ECI ने दी सुबह 11 बजे की डेडलाइन
कांग्रेस के कड़े रुख को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज यानी 10 जून को सुबह 11 बजे पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय दिया है। कांग्रेस नेता इस बैठक में अपनी दलीलें आयोग के सामने पुरजोर तरीके से रखने की तैयारी में हैं।
भाजपा की आपत्ति और कांग्रेस का सीट चोरी का आरोप
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को पूरी तरह एकतरफा बताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी का नाम दिया है।
भोपाल में आधी रात का ड्रामा: फर्श पर बैठे दिग्गज नेता
चूंकि दफ्तर बंद हो चुका था और वहां कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था, इसलिए कांग्रेस नेता वहीं फर्श पर धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद वहां डिप्टी सीईओ पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। साथ ही, उन्हें आज यानी बुधवार को औपचारिक मुलाकात का समय दिया है।
लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा भाजपा नामांकन प्रक्रिया में हस्तक्षेप और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने के प्रयास बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य हैं। यह केवल विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
आज कांग्रेस विधायक दल, पूरा संगठन और… pic.twitter.com/OfFlt9aZfx
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 9, 2026
दिल्ली के EC गेट पर डटे रहे केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट
चुनाव आयोग के साथ मिलकर मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं.
इसी साजिश के तहत आज मध्य प्रदेश से राज्य सभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द कर दिया गया.
इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ जब कांग्रेस का डेलिगेशन चुनाव आयोग पहुंचा तो आयोग के अधिकारी उनसे… pic.twitter.com/WbaRfupalE
— Congress (@INCIndia) June 9, 2026
हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- कांग्रेस
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। यदि उन्हें चुनाव आयोग से न्याय नहीं मिला, तो वे तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
यदि चुनाव होते तो ये था राज्यसभा की तीसरी सीट का पूरा गणित
18 जून को होगा चुनाव
मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या के अनुसार दोनों सीटें पार्टी के खाते में आना लगभग तय माना जा रहा है।
FAQ
- मीनाक्षी नटराजन का नामांकन क्यों रद्द किया गया?
रिटर्निंग ऑफिसर ने पाया कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र (फॉर्म 26) में तेलंगाना की एक अदालत में दर्ज निजी परिवाद का जिक्र नहीं किया था। उस मामले में कोर्ट ने 17 सितंबर 2025 को उन्हें समन जारी किया था। चूंकि मामला सक्रिय था और मीनाक्षी को उसकी जानकारी थी, इसलिए एफिडेविट अधूरा माना गया। हैंडबुक के अध्याय 6, पॉइंट 10(xiii) के आधार पर नामांकन निरस्त किया गया।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, द सूत्र ने पहले ही बताया था संकट में मीनाक्षी
राज्यसभा चुनाव : विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले- 18 को बताऊंगा किसे दिया वोट
MP राज्यसभा चुनाव: मोहन-हेमंत का कद और उमंग-जीतू की साख दांव पर
राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु भेजा, फोन छीने
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari