राजा की मौत पर बोले मेघालय CM, आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं, मेरी शोक संवेदनाएं परिवार के साथ
Vishwanath Singh | Jun 05, 2025, 23:15 IST
The Sootr
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हमने जो स्थानीय लोगों से सोनम को लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें बताई। बताया गया कह जो भी नए कपल आते हैं उसमें लड़के को मार देते हैं और लड़की को बेच देते हैं।
इंदौर के राजा और सोनम मामले में जहां एक तरफ मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं तो राजा के भाई ने सोनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि उन्हें आशंका है कि राजा की हत्या कर सोनम को कहीं बेच दिया होगा। यह बात वे स्थानीय लोगों से सोनम के संबंध में की गई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर कर रहे हैं। संभावना है कि सोनम को बांग्लादेश में बेचा गया होगा। वहीं, सीएम का कहना है कि हम आरोपियों को किसी भी हालत में छोड़ेंगे नहीं। यह केस हमारे राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हमने जो स्थानीय लोगों से सोनम को लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें बताई। बताया गया कह जो भी नए कपल आते हैं उसमें लड़के को मार देते हैं और लड़की को बेच देते हैं। वहां से बांग्लादेश मात्र 50 किलोमीटर ही दूर है। हमें ऐसा बताया गया कि अगर वहां पर कोई भी हादसा होता है तो स्थानीय लोग उसका आरोप बांग्लादेशियों पर लगा देते हैं।अभी तक जो भी सर्च ऑपरेशन चला है उसके मुताबिक हमें लगता है कि सोनम को बेच दिया गया है। क्योंकि जहां पर राजा की बॉडी मिली है उस स्थिति से देखकर ऐसा लगता है कि जब अगर राजा की हत्या की है तो फिर सोनम को भी मार दिया होता। दोनों की लाश आसपास ही मिलती, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। हमारा मानना है कि सोनम को कहीं लेजाकर बेच दिया होगा।
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने कहा कि हमारे राज्य में जो यह घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हुई है और दूसरी मिसिंग है। यह हमारे लिए अप्रत्याशित घटना है। यह बहुत दुख की बात है। मेघालय में ऐसी घटना हमने पहले नहीं देखी है। यह हमारे लिए भी नई चीज है। मेघालय में छुट–पुट घटनाएं होती रही हैं, लेकिन यहां टूरिस्ट के प्रति स्थानीय लोगों का प्यार और सम्मान सबसे पहले है।
उन्होंने कहा कि मेरी शोक संवेदनाएं परिवार के प्रति हैं। मैं उस परिवार के लोगों को यह बताना चाहता हूं कि हमारे राज्य, पुलिस फोर्स और इंटेलीजेंस की तरफ से हमारे लिए एक काफी महत्वपूर्ण केस है। हमें इसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम वह कदम उठाएंगे। हमें जो भी इन्वेस्टीगेशन करना होगा हम वह करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...गधा घोटाला : मरे गधों के नाम पर लगा डाला लाखों का चूना
उन्होंने बताया कि सोनम की तलाश और राजा के हत्यारों की तलाश में हमारी पुलिस के साथ अलग–अलग समुदाय के लोग भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा छोटे–छोटे गांव के लोगों को भी इस सर्च ऑपरेशन से जोड़ा गया है। यही नहीं, पर्यटन विभाग के अफसर और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग भी आगे बड़कर हमारी मदद कर रहे हैं। क्योंकि उनके लिए ही नहीं, बल्कि हमारे लिए भी हर पर्यटक महत्वपूर्ण है।
यह खबर भी पढ़ें...नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
सीएम बोले कि हमारे राज्य में अलग–अलग सीसीटीवी कम्युनिटी बेस्ड होते हैं। कई जगहों पर सीसीटीवी स्थानीय और निजी लोगोंं द्वारा संचालित किए जाते हैं। 100 प्रतिशत सीसीटीवी हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। जहां पर भी सीसीटीवी स्टेट के कंट्रोल में हैं उस पर हम पूरा ध्यान देंगे। उसे जहां पर भी सुधार करने की जरूरत होगी हम उसे सुधारेंगे। जिन जगहों पर अलग से लगाने की जरूरत होगी, वहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए हम सीसीटीवी लगाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के युवा करेंगे तीरंदाजी, राष्ट्रीय अकादमी, में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
यह खबर भी पढ़ें...उज्जैन स्पिरिचुअल-वेलनेस समिट: CM ने पेश किया विकास का रोडमैप
उन्होंने यह भी कहा कि अलग तरह की तकनीक का भी उपयोग पर्यटकों और जनता की सुरक्षा को लेकर करेंगे। शिलांग में हमने कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए हैं। इसी तर्ज पर हम पूरे राज्य में सीसीटीवी लगाएंगे। इन सभी सीसीटीवी कैमरों का एक सेंट्रलाइज्ड तरीके से कंट्रोल रूम बनाएंगे। अभी तक में हमने कैमरे इंस्टॉल कर दिए हैं। अब इन्हें वायरिंग के जरिए जोड़ा जाना है। हम होटल, रेस्टोरेंट और टूर ऑपरेटर्स से भी कहेंगे कि वे उसे ठीक करके लाइव फीड पर डालिए। ताकि जब भी हमें जरूरत पड़े तो हम उसका रिकॉर्ड उपयोग में ले सकें।
नए कपल के पुरूष को मारकर महिला को बेच देते हैं
The Sootr
मेघालय के सीएम ने दिया बड़ा बयान
मेरी शोक संवेदनाएं परिवार के प्रति हैं
The Sootr
जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते जांच जारी रहेगी
सीएम संगमा ने यह भी कहा कि हम इस केस की जड़ तक जाएंगे। किन लोगों ने यह घटना को अंजाम दिया है इसके लिए हम अपना पूरा दम लगा देंगे। मैं उस परिवार के लोगाें को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारी राज्य सरकार और पुलिस हर लेवल पर काम कर रही है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को पूरा इंसाफ मिले।
अलग–अलग समुदाय के सदस्य और गांव के लोग भी तलाश रहे
यह खबर भी पढ़ें...नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
सभी सीसीटीवी कैमरे हमारे कंट्रोल में नहीं
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के युवा करेंगे तीरंदाजी, राष्ट्रीय अकादमी, में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
यह खबर भी पढ़ें...उज्जैन स्पिरिचुअल-वेलनेस समिट: CM ने पेश किया विकास का रोडमैप
पूरे राज्य में लगवा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari