भू अभिलेख और राजस्व कार्यालयों का मर्जर बनेगा वरदान

Sanjay Sharma | Jun 06, 2025, 19:54 IST
Share
THE SOOTR
वल्लभ भवन Photograph: (THE SOOTR)

मध्यप्रदेश सरकार ने भू-अभिलेख और राजस्व विभाग के मर्जर की तैयारी कर ली है। पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में इसका असर नजर आएगा। अब राजस्व न्यायालयों में सालों तक अटके मामले जल्द सुलझ पाएंगे।

BHOPAL. जमीनी विवाद और उनको लेकर सामने आने वाले पेंचों से आमजन को जल्द निजात मिलने वाली है। मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए भू-अभिलेख और राजस्व विभाग के मर्जर की तैयारी कर ली है। पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में इसका असर नजर आएगा और अब तक राजस्व न्यायालयों में सालों_साल तक अटके मामले जल्द सुलझ पाएंगे। वहीं सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शे-खसरे जैसी सेवाएं एक ही जगह मिलने से राजस्व और भू अभिलेख कार्यालयों के चक्कर काटने की परेशानी भी दूर हो जाएगी।

जुड़ेंगे राजस्व-भू अभिलेख कार्यालय

मध्यप्रदेश सरकार विभागीय कामकाज से आमजन को होने वाली दिक्कतों को दूर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एक के बाद एक नए प्रयोग जारी हैं। इन्हीं प्रयोगों की श्रृंखला में अब सरकार भू अभिलेख और राजस्व कार्यालयों का आपस में विलय करने जा रही है। अब राजस्व, नजूल और भू अभिलेख कार्यालय आपस में जुड़ जाएंगे। इन कार्यालयों में जमीनों से संबंधित सभी काम संपादित होंगे। जहां तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख अधिकारी साथ-साथ काम करेंगे। इससे लोगों के जमीनों से जुड़े दस्तावेज, कार्रवाई और विवादों की सुनवाई में सहूलियत होगी।

ये खबरें भी पढ़िए :

बकरीद पर संयम बरतें, खून नालियों में न बहाएं, सोशल मीडिया पर न डालें तस्वीरें

विदिशा में बिजली कंपनी के अफसरों की दादागिरी ! खाना न मिलने पर होटल में हंगामा | MP NEWS

प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी

सरकार के इस नवाचार के तहत राजधानी भोपाल में भू-अभिलेख कार्यालय और राजस्व विभाग के मर्जर की तैयारी कर ली गई है। इसके तहत अब भोपाल से संबंधित राजस्व के 12,415 प्रकरणों का जल्द निराकरण होगा। भोपाल जिले के नजूल कार्यालयों में 16 नए नायब तहसीलदार पदस्थ होंगे जबकि पूरे वृत में 32 नायब तहसीलदार और तहसीलदारों के हाथ में राजस्व प्रकरणों की कार्रवाई की जिम्मेदारी होगी। ये अधिकारी आपसी सामंजस्य से आमजन से जुड़े नामांतरण, बंटवारा, बंटान, नक्शा, सीमांकन के अलावा खसरा-खतौनी जैसे जमीनी दस्तावेजों तैयार करेंगे। ये सभी सेवाएं आमजन को सिंगल विंडो के जरिए एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे राजस्व रिकॉर्ड की बंदोबस्ती का काम भी तेज होगा जिससे लोगों की समस्याएं भी कम होंगी।

ये खबरें भी पढ़िए :

PHD छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, Turing Network Internship में करें आवेदन

OMG! 200 साल पहले भी होता था कंडोम का उपयोग, भेड़ की आंत से बनाया जाता था

नजूलवार लंबित मामलों की स्थिति

नजूल वृत प्रकरणों की संख्या
एमपी नगर 512
कोलार 3005
गोविंदपुरा 1249
टीटी नगर 274
बैरसिया 1189
बैरागढ़ 790
सिटी वृत्त 105
हुजूर 5291
कुल 12415

Tags:
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • जमीनी विवाद
  • राजस्व
  • भू-अभिलेख कार्यालय
  • मर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा