मनरेगा के नाम पर सियासी घमासान, विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Ramanand Tiwari | Dec 17, 2025, 18:43 IST
Madhya Pradesh Assembly
मध्यप्रदेश विधानसभा ने 69 साल पूरे किए। विशेष सत्र में कांग्रेस ने मनरेगा के नाम बदलने पर विरोध किया। कांग्रेस ने गांधी के योगदान का अपमान बताया। बीजेपी ने मोदी के कार्यों को गांधी के सपनों से जोड़ा।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा ने बुधवार को अपनी स्थापना के 69 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह दिन ऐतिहासिक है क्योंकि 17 दिसंबर 1956 को प्रदेश विधानसभा की पहली बैठक हुई थी।
विशेष सत्र के दौरान राजनीति गरमा गई जब मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विधानसभा के विशेष सत्र में उठा ‘द सूत्र’ का मामला, उपनेता प्रतिपक्ष कटारे ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध जताते नजर आए। उनका कहना था कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके विचारों और योगदान का अपमान है।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी महात्मा गांधी का अपमान कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बदलाव ही करना था, तो राम जी के नाम पर नई योजना लाई जाती। उस पर कांग्रेस भी तारीफ करती।
एमपी विधानसभा का विशेष सत्र आज, लिखी जाएगी भविष्य के विकास की पटकथा
आरिफ मसूद ने आगे कहा कि बीजेपी को महात्मा गांधी से तकलीफ है। इसलिए योजनाओं से उनका नाम हटाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे विचारधारा पर हमला बताया।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम से एलर्जी है, इसलिए वह हर बात का विरोध करती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल
शर्मा ने कहा कि राम से एलर्जी रखने वालों का अंत रावण से लेकर आज तक सबने देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल केवल सत्ता में आने के लिए किया।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के रामराज्य की कल्पना को अगर किसी ने जमीन पर उतारा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, गरीबों के लिए पक्के मकान और आयुष्मान कार्ड का उदाहरण दिया।
बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के इलाज, किसानों के सम्मान और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम किया है। यह गांधी जी के विचारों के अनुरूप है।
जीतू पटवारी गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर चलाई वॉटर कैनन
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि मनरेगा में मनमोहन सिंह सरकार के दौरान भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि अब मनरेगा के जरिए ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जाएगी।
विधानसभा के 69वें स्थापना दिवस पर जहां लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाया गया। वहीं मनरेगा के नाम को लेकर सियासी टकराव ने दिन को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।
विशेष सत्र के दौरान राजनीति गरमा गई जब मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विधानसभा के विशेष सत्र में उठा ‘द सूत्र’ का मामला, उपनेता प्रतिपक्ष कटारे ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर उठाए सवाल
महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना
आरिफ मसूद का बीजेपी पर हमला
एमपी विधानसभा का विशेष सत्र आज, लिखी जाएगी भविष्य के विकास की पटकथा
बीजेपी को गांधी से तकलीफ का आरोप
बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल
रामेश्वर शर्मा का पलटवार
गांधी के सपनों को मोदी ने उतारा जमीन पर
गरीब, किसान और विकास का दावा
जीतू पटवारी गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर चलाई वॉटर कैनन
मनरेगा पर भ्रष्टाचार का आरोप
सियासी टकराव में बदला ऐतिहासिक दिन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava