मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, लिखी जाएगी भविष्य के विकास की पटकथा
Ravi Awasthi | Dec 16, 2025, 22:14 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को आयोजित हो रहा है। इस सत्र में राज्य के भविष्य के विकास को लेकर विजन 2047 पर चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति के साथ तैयार हैं।
BHOPAL. विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इसमें विजन 2047 और अगले तीन वर्षों में प्रदेश के विकास को लेकर होने वाले कार्यों पर गहन मंथन होगा। माना जा रहा है कि यह सत्र प्रदेश की अगले 22 वर्षों की विकास दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।
विशेष सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति तय की गई। तय कार्यसूची के अनुसार,विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश विषय पर सत्ता और विपक्ष के 10-10 विधायक अपने विचार रखेंगे। कांग्रेस ने विषयवार जिम्मेदारियां बांटते हुए विधायकों को तथ्यों के साथ सटीक हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में 70, 80, 90 परसेंट वेतन का नियम कर्मचारियों पर भारी, काम समान लेकिन वेतन में लाखों का नुकसान
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष सरकार के पिछले दो वर्षों के कामकाज को कसौटी पर कसेगा। सत्र में प्रदेश की आर्थिक स्थिति,किसान,युवा,महिलाएं और दलित-आदिवासी वर्ग से जुड़े सवाल प्रमुखता से उठाए जाएंगे। कांग्रेस का इरादा है कि इस एक दिन के सत्र के जरिए सरकार से जवाबदेही तय कराई जाए।
राज्य सरकार सत्र में विजन 2047 के साथ आगामी तीन वर्षों के कार्ययोजना और बीते दो साल की उपलब्धियों का ब्यौरा रखेगी। मंगलवार को इसकी तैयारियों को लेकर मंत्रालय में अधिकारी पूरे समय व्यस्त रहे। विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष ने भी तेजतर्रार विधायकों को मोर्चे पर उतारने की तैयारी की है।
यह खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फैसला : 2027 में होगी डिजिटल जनगणना, जाति की डिटेल देना जरूरी नहीं
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा की पहली बैठक 17 दिसंबर 1956 को हुई थी। इस लिहाज से विधानसभा 75 वर्ष पूरे कर रही है। 16 वीं विधानसभा का यह आठवां विशेष सत्र इसी ऐतिहासिक अवसर को ध्यान में रखते हुए बुलाया गया है। जहां परंपरा और भविष्य एक ही मंच पर आमने-सामने होंगे।
विपक्ष ने कसी कमर, सरकार को घेरने की तैयारी
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में 70, 80, 90 परसेंट वेतन का नियम कर्मचारियों पर भारी, काम समान लेकिन वेतन में लाखों का नुकसान
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
किसान, युवा, महिला, आरक्षित वर्ग रहेंगे केंद्र में
सरकार पेश करेगी विजन 2047 का खाका
यह खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फैसला : 2027 में होगी डिजिटल जनगणना, जाति की डिटेल देना जरूरी नहीं
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
75 साल की विधानसभा,विशेष अवसर
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad