231d12de-1b6
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशाध्यक्ष को दी भगवान गणेश की कसम, खंडेलवाल बोले मैं एक सामान्य कार्यकर्ता
Sanjay Gupta | Jul 07, 2025, 22:19 IST
Minister Kailash Vijayvargiya
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को भगवान गणेश की कसम देते हुए कैलाश ने कहा कि आज के बाद आप मेरे पैर नहीं छुएंगे। आपने खजराना गणेश मंदिर में भी मेरे पैर छुए थे जो मुझे अच्छा नहीं लगा।
बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पद संभालने के बाद सोमवार 7 जुलाई को पहली बार इंदौर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। खंडेलवाल का पहले सांवेर विधानसभा में स्वागत समारोह हुआ। वह खजराना गणेश मंदिर में पंहुंचे और पूजा की। साथ ही पिपल्यापाला गुरूद्वारे में अरदास की और फिर राउ विधानसभा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वहां स्वागत कार्यक्रम हुआ।
![231d12de-1b6]()
कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि खंडेलवालजी सहज और ईमानदार नेता हैं। मप्र में कई प्रदेशाध्यक्ष हुए, लेकिन वे मुझे कैलाश जोशी जैसे सहज और ईमानदार लगते हैं। उन्होंने खंडेलवाल को भगवान गणेश की कसम देते हुए कहा कि- आज के बाद आप मेरे पैर नहीं छुएंगे। आपने खजराना गणेश मंदिर में भी मेरे पैर छुए थे जो मुझे अच्छा नहीं लगा।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में नई शिक्षा नीति ने 500 से अधिक स्टूडेंट्स के नामांकन को रोका, उम्र पर विवाद
वहीं खंडेलवाल पूरे समय सहज और सरल भाव से सभी मिलते हुए नजर आए। उन्होंने मंच पर आते ही ताई सुमित्रा महाजन के पैर छुए। वहीं सादगी के साथ सभी नेताओं से मुलाकात की और इंदौर के कार्यकर्ताओं के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं किसी पद पर नहीं हूं और ना ही प्रदेशाध्यक्ष हूं, आप सभी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष है और मैं मात्र एक कार्यकर्ता हूं।
ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी
खुद को पीछे रखकर पार्टी की नीतियों के लिए काम करूंगा। हर कार्यकर्ता को यह भाव होना चाहिए वह किसी भी पद पर पहुंच सकता है और यह केवल बीजेपी में ही संभव है। हमारी पार्टी पहले ही ऊंचाईयों पर है और उसे ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। केंद्र से पीएम नरेंद्र मोदी की जी योजनाएं हैं, प्रदेश में जो सीएम डॉ. मोहन यादव की योजनाएं है उसे नीचे तक ले जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेशाध्यक्ष आ रहे इंदौर, मंत्री विजयवर्गीय बोले- पहले वीडी जिंदाबाद के नारे अब खंडेलवाल के लिए, यही हमारा अनुशासन
मंत्री विजयवर्गीय ने इस दौरान यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को लव जिहाद पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर हमारे होते ऐसी ताकतें बढ़ें, तो हमें शर्म से डूब मरना चाहिए।" विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे इसे चुनौती की तरह लें और ऐसा सबक सिखाएं कि वे हमेशा याद रखें।
ये खबर भी पढ़िए...पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में खरगे बोले- हमारे नेताओं को जेल में डाल रही भाजपा, एक होकर लड़ें
उधर खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के समय नेताओं में जमकर धक्कामुक्की चली। हर कोई खंडेलवाल के साथ गर्भगृह में प्रवेश करना चाहता था। इसके लिए पूरी व्यवस्था चरमरा गई और कई लोग सुरक्षा गार्ड से लड़ते नजर आए।
खंडेलवाल, विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, टीनू जैन, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर सहित कई नेता गर्भगृह में मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी पार्टी के हर नेता ने शिरकत की इसमें सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे तो कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता भी मंचासीन थे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP | Hemant Khandelwal
मंत्री विजयवर्गीय ने दी खंडेवाल को कसम
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में नई शिक्षा नीति ने 500 से अधिक स्टूडेंट्स के नामांकन को रोका, उम्र पर विवाद
खंडेलवाल ने खुद को बताया कार्यकर्ता
ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी
खुद को पीछे रखकर पार्टी की नीतियों के लिए काम करूंगा। हर कार्यकर्ता को यह भाव होना चाहिए वह किसी भी पद पर पहुंच सकता है और यह केवल बीजेपी में ही संभव है। हमारी पार्टी पहले ही ऊंचाईयों पर है और उसे ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। केंद्र से पीएम नरेंद्र मोदी की जी योजनाएं हैं, प्रदेश में जो सीएम डॉ. मोहन यादव की योजनाएं है उसे नीचे तक ले जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...BJP प्रदेशाध्यक्ष आ रहे इंदौर, मंत्री विजयवर्गीय बोले- पहले वीडी जिंदाबाद के नारे अब खंडेलवाल के लिए, यही हमारा अनुशासन
लव जिहाद हमारे होते बढ़ेगा तो शर्म से डूब मरें
ये खबर भी पढ़िए...पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में खरगे बोले- हमारे नेताओं को जेल में डाल रही भाजपा, एक होकर लड़ें
मंदिर के गर्भगृह में जमकर धक्कमुक्की
खंडेलवाल, विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, टीनू जैन, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर सहित कई नेता गर्भगृह में मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी पार्टी के हर नेता ने शिरकत की इसमें सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे तो कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता भी मंचासीन थे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP | Hemant Khandelwal
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA