मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने आप को क्यों कहा विधायक, वीडियो के क्या हैं मायने...जानिए

Ravi Kant Dixit | Jul 23, 2024, 18:58 IST
Share
 Nagar Singh Chauhan
Nagar Singh Chauhan

मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग छिनने के बाद नाराज हो गए थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब कर लिया। मंगलवार, 23 जुलाई को उनकी दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात हुई।

Bhopal : विभाग छिन जाने के बाद पद से इस्तीफा देने की बात कहकर मध्यप्रदेश की सियासत में सरगर्मी पैदा करने वाले मंत्री नागर सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने आप को विधायक बताया है। हालांकि निश्चित तौर पर वे पहले अलीराजपुर विधायक ही हैं, मंत्री बाद में...लेकिन उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग छिनने के बाद नाराज हो गए थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब कर लिया। मंगलवार, 23 जुलाई को उनकी दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात हुई।

दो बार अपने आप को विधायक ही कहा

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नागर सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कह रहे हैं कि, 'मैं नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर। आज भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती है। मैं पहली बार उनकी धरती को नमन करने लिए नहीं आ पा रहा हूं। इसका खेद है।'

चौहान ने आगे कहा कि मेरी युवाओं से अपील है कि हम सभी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेकर भारत मां की सेवा में सदैव हमारा जीवन अर्पित करें। वीडियो के आखिर में उन्होंने फिर दोहराया कि 'नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर।'

इसलिए नाराज हैं मंत्री

आपको बता दें कि पहले नागर सिंह चौहान के पास वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय था। अब सत्ता-संगठन ने उनसे वन विभाग लेकर नए नवेले मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को सौंप दिया है। इसी बात को लेकर नागर सिंह नाराज हैं। एक दिन पहले उन्होंने इसी बात को लेकर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। बाद में बोले थे कि पत्नी अनीता सिंह से भी इस्तीफा दिलवाऊंगा। गौरतलब है कि नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता रतलाम से सांसद हैं

ये खबर भी पढ़ें...

Budget 2024 : 29 की 29 सीट देने वाले मध्यप्रदेश को क्या मिला

बात नहीं सुनी गई तो...

मंत्री के इस बयान के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें तत्काल दिल्ली तलब कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, नागर सिंह चौहान को पार्टी ने सख्त हिदायत दी है। इसके बाद फिलहाल उन्होंने इस्तीफा देने का मन भले बदल लिया हो, लेकिन यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे इस्तीफा दे देंगे। आज जिस तरह से उनका वीडियो सामने आया है, वह भी इसी तरफ इशारा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

Union Budget 2024 : वित्त मंत्री सीतारमण के बजट में रेलवे के लिए कोई घोषणा नहीं

दोनों ने चुनाव में नहीं की दावेदारी

खास यह है कि विधानसभा चुनाव-2023 के वक्त नागर सिंह चौहान ने अपनी तरफ से दावेदारी पेश नहीं की थी। वहीं, लोकसभा चुनाव-2024 में पहले उनकी पत्नी का नाम भी किसी तरह से दौड़ में नहीं था। स्थानीय स्तर पर कई नेता सत्ता-संगठन के स्तर पर दावेदारी कर रहे थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें सांसद का टिकट दे दिया। दोनों पति-पत्नी को जनता का साथ मिला और अच्छी लीड के साथ जीत दर्ज की।

thesootr links

Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • नागर सिंह चौहान
  • nagar singh chauhan live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा