मुरैना में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों पर हमला

Pooja Kumari | Feb 12, 2024, 13:31 IST
Share
Muraina
Muraina

मध्यप्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने इतनी गोलियां चलाईं, कि गाड़ी पर कई जगह गोलियों के निशान हो गए। बदमाश फायरिंग के बाद गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

MURAINA. मध्यप्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते होम गार्ड ऑफिस के पास थार गाड़ी में बैठे दो युवकों पर लगभग आधे दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर शुरू कर दी। ऐसे में ताबड़तोड़ की गई इस फायरिंग से गाड़ी में बैठे एक युवक की बांह में गोली लग गई। फायरिंग करके बदमाश गालियां देते हुए भाग गए। युवक सीधा जिला अस्पताल मुरैना पहुंचा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात की है।

यह खबर भी पढ़ें - पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार समेत कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

युवक के हाथ में लगी गोली

बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होम गार्ड ऑफिस के पास रविवार की देर रात फिल्मी स्टाइल में एक थार गाड़ी पर हमला किया गया। जिसमें जौरी गांव के निवासी प्रवीण राठौर अपने भतीजे बिजेंद्र राठौर के साथ होमगार्ड कार्यालय के पास अपनी थार गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आए, उममें से कुछ के पास हथियार थे। बदमाशों ने आते ही गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दिए। फायरिंग से बचने के लिए प्रवीण गाड़ी के अंदर छिप गया और बिजेंद्र भी अपनी सीट से उतर कर डैशबोर्ड की तरफ झुक गया। इस दौरान एक गोली शीशे को पार करते हुई युवक के हाथ में जा लगी।

यह खबर भी पढ़ें - लेखानुदान, अंतरिम बजट और आर्थिक सर्वेक्षण क्या है, जानें विस्तार से

फायरिंग करने वालों में से दो की पहचान

इस दौरान बदमाशों ने इतनी गोलियां चलाईं, कि गाड़ी पर कई जगह गोलियों के निशान हो गए। बदमाश फायरिंग के बाद गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने खबर मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बिजेंद्र के चाचा प्रवीण का कहना है कि फायरिंग करने वालों में से दो को उन्होंने पहचान लिया है। इन आरोपियों ने पांच महीने पहले भी ऐसे ही फायर किए थे।

यह खबर भी पढ़ें - पीएससी का परीक्षा शेड्यूल ही गड़बड़, मेंस 2023 की तारीख बढ़ाकर उम्मीदवारों को सही समय दे आयोग

यह खबर भी पढ़ें - मोहन सरकार के अंतरिम बजट या लेखानुदान में आज क्या होगा खास, जानें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद