गोदामों से कहां गायब हुआ 156 करोड़ का गेहूं

Sanjay Sharma | May 16, 2025, 21:48 IST
Share
missing-156-crore-wheat-from-warehouses
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने वाले समर्थन मूल्य के केंद्रों ने एक बार फिर सरकार को 156 करोड़ का चूना लगाया है। केंद्र के जरिए खरीदे गए 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं में से 60 हजार मीट्रिक टन गोदामों तक नहीं पहुंचा है।

BHOPAL. किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने वाले समर्थन मूल्य के केंद्रों ने एक बार फिर सरकार को 156 करोड़ का चूना लगाया है। केंद्र के जरिए खरीदे गए 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं में से 60 हजार मीट्रिक टन गोदामों तक नहीं पहुंचा है।

प्रदेश के 22 जिलों के खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों के अलावा सहकारिता और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से जुड़े अधिकारी शंका के घेरे में हैं। 156 करोड़ का गेहूं गायब होने की जानकारी से नाराज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जांच के निर्देश देते हुए गायब अनाज गोदामों तक पहुंचाने की हिदायत भी दी है। गायब हुए 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं ने विभाग में खलबली मच गई है।

खरीदा पर गोदाम तक नहीं पहुंचा

मध्यप्रदेश सरकार ने इस बार भी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए सभी जिलों में खरीद केंद्र खोले थे। इन केंद्रों के जरिए रबी सीजन में हुई पैदावार में से किसानों ने समर्थन मूल्य पर 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं सरकार के जरिए बेंचा है।

इस गेहूं को केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों को पहले से तय गोदामों तक पहुंचाना था। केंद्रों पर खरीदारी पूरी होने के बाद गेहूं को गोदामों तक पहुंचाया भी गया। बीते दिनों जब विभाग द्वारा गोदामों में मौजूद स्टॉक और केंद्रों पर हुई खरीदी के आंकड़े का मिलान किया तो सन्न रह गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकार की मेहरबानी से बुलंदियों पर महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय

Weather Report : दिल्ली में 43 डिग्री रहेगा पारा, राजस्थान में लू, एमपी में तेज हवा-बारिश का अलर्ट

22 कलेक्टरों को जांच के निर्देश

प्रदेश के 22 जिलों में खरीद केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर जितना गेहूं खरीदा गया वह पूरी मात्रा में वेयर हाउस तक नहीं पहुंचा है। इस वजह से इन जिलों में केंद्र प्रभारी से लेकर गोदामों में स्टॉक कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त ने स्टॉक और आंकड़ों में आ रहे अंतर पर नाराजगी जताते हुए इन जिलों के कलेक्टरों को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को शुक्रवार शाम तक स्टॉक में निर्धारित गेहूं जमा कराने की हिदायत भी दी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रमोशन नियमों का उल्लंघन, एडिशनल लेबर कमिश्नर पर 20 हजार रुपए का जुर्माना, दो पद नीचे किया रिवर्ट

टेलीग्राम टास्क से लेकर फर्जी ट्रेडिंग तक: करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

गोदामों में केवल 76.40 मीट्रिक टन

बताया जाता है रिकॉर्ड के मिलान के दौरान गेहूं खरीदी का आंकड़ा 77 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया है। जबकि गोदामों में उपलब्ध स्टॉक 76 लाख 40 हजार मीट्रिक टन ही मिला है। ऐसे में स्टॉक से 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं गायब है।

सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए कीमत दी है। इस लिहाज से गायब हुए गेहूं की कीमत करीब 156 करोड़ रुपए होती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • किसान
  • गेहूं खरीदी
  • वेयर हाउस
  • समर्थन मूल्य
  • गोदाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा