जिस किताब का सीएम ने किया था विमोचन, उसमें सरकार से इतनी बड़ी धोखेबाजी

Shreya Nakade | May 16, 2024, 13:16 IST
Share
आदिवासियों को IAS ने ऐसे ठगा
आदिवासियों को IAS ने ऐसे ठगा

मध्य प्रदेश के लघु वनोपज संघ में एक अधिकारी ने सरकारी पैसों से अपनी 3 किताबें छपवा ली। 2023 में इन पुस्तकों का विमोचन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ के पैसों के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक अधिकारी ने 2023 में अपने नाम पर किताबें छपवाई पर प्रकाशन का पूरा पैसा लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र ( Minor Forest Produce Processing and Research Center ) से वसूल लिया। यह सरकारी पैसा उन आदिवासियों के हक का था जिनके लिए संघ काम करता है।

साल 2023 में लघु वनोपज संघ कार्यालय के एक अधिकारी दिलीप कुमार ने 3 किताबें लिखकर छपवाई। IAS अफसर ने इस किताबों को अपने नाम से ही कॉपीराइट करवाया। किताबें निजी प्रकाशक से छपवाई गई लेकिन इसका पूरा भुगतान संघ ने किया। अब यह किताबें मार्केट में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 2 से 4 हजार रुपए तक है। इस मामले में अब सामने आया है कि अधिकारी द्वारा लघु वनोपज संघ से मंजूरी नई ली गई थी। प्रकाशन के लिए किया गया भुगतान भी संघ की मंजूरी के बिना हुआ था।

मुख्यमंत्री ने किया था विमोचन

IAS अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) और तत्कालीन वन मंत्री विजय शाह द्वारा किया गया था। पूरे मामले का खुलासा शासन को मिली एक शिकायत से हुआ है। इस शिकायत में बताया गया कि शासन के पैसों से छपी किताब का कॉपीराइट IAS अफसर दिलीप कुमार के पास है।

ये खबर भी पढ़िया...

मध्य प्रदेश के इस मेट्रो स्टेशन में जल्द खुलेंगा फूड प्लाजा , जानें और क्या- क्या होगा खास

ये हैं 3 किताबें

हर्ब्स एंड ट्राइब ( Herbs and Tribe ) - 1699 रुपए
एंडेमिक स्पीशीस ऑफ इंडिया वॉल्यूम-I ( Endemic Species of India Volume - 1 ) - 3499 रुपए
एंडेमिक स्पीशीस ऑफ इंडिया वॉल्यूम-II ( Endemic Species of India Volume - 2 ) - 3499 रुपए

ये खबर भी पढ़िया...

Medical University FD Scam : बिना अनुमति फाइनेंशियल कंट्रोलर ने चालू बैंक खातों में जमा कराए 40 करोड़

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • लघु वनोपज संघ
  • हर्ब्स एंड ट्राइब
  • Herbs and Tribe
  • Endemic Species of India Volume - 1
  • Endemic Species of India Volume - 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा