विधानसभा कैंपस में धरने पर बैठे कमलेश्वर डोडियार, इस घटना से हैं नाराज
Sanjay Sharma | Dec 18, 2024, 16:15 IST
MLA Kamleshwar Dodiyar
कमलेश्वर डोडियार सैलाना जिले से विधायक हैं। वे बीते दिनों वे उपचाररत स्थानीय लोगों से मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वे पर्ची लेकर अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। अस्पताल में डॉक्टर और विधायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा कैंपस में आदिवासी विधायक कमलेश्वर डोडियार बुधवार को गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से विधायक डोडियार सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने के मामले पर सदन में चर्चा और सरकार द्वारा डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विधायक विधानसभा परिसर में सुनवाई न होने पर रातभर गांधी प्रतिमा के नीचे मौन धरने पर बैठे रहने की घोषणा कर चुके हैं।
विधायक डोडियार बोले- जिस डॉक्टर ने गालियां दीं, वो स्पीकर का रिश्तेदार
कमलेश्वर डोडियार सैलाना जिले से विधायक हैं। वे बीते दिनों वे उपचाररत स्थानीय लोगों से मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वे पर्ची लेकर अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। अस्पताल में डॉक्टर और विधायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विधायक डोडियार के बिगड़े बोल, कलेक्टर को बोले- तेरे बाप का राज है क्या
गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे आदिवासी विधायक कमलेश्वर डोडियार बुधवार को दिनभर मौन रहे। उनके मौन रहने की स्थिति में उनके साथी कार्यकर्ताओं का कहना था कि आदिवासी जनप्रतिनिधि की बात सुनी नहीं जा रही है। इसी वजह से विधायक होने के बाद भी डोडियार को धरना देना पड़ रहा है। क्षेत्र में भी सरकारी अधिकारी आदिवासी समुदाय की अनदेखी कर रहे हैं। इस पर सरकार को ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करना चाहिए। जिस डॉक्टर ने विधायक का अपमान किया है उसकी चर्चा सदन में क्यों नहीं कराई जा रही है। सरकार को जवाब देना चाहिए क्यों ऐसे डॉक्टर को बचाया जा रहा है।
विधायक डोडियार बोले- जिस डॉक्टर ने गालियां दीं, वो स्पीकर का रिश्तेदार
क्या हुआ था विवाद
विधायक का आरोप है कि सरकारी डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए उनका अपमान किया है। डॉक्टर की ऊंची पहुंच है। वे विधानसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार हैं, इसी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे सरकार से डॉक्टर के निलंबन की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक अपमान करने के इस मामले को वे विधानसभा में उठाना चाहते थे लेकिन चर्चा से पहले ही उन्हें रोक दिया गया।
धरने पर विधायक कमलेश्वर डोडियार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari