विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- मैं अपनी पंचर वाली बात वापस लेता हूं, जाओ सब कलेक्टर बन जाओ
Jitendra Shrivastava | Published:
thesootr
मध्यप्रदेश के गुना के विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि पंचर की दुकानें खोलने वाली बात वापस लेता हूं। जाओ सब कलेक्टर बन जाओ। कलेक्टर बन जाने देंगे क्या लोग हमको। ये बात उन्होंने स्थानीय लाल परेड ग्राउंड पर कही...
मध्यप्रदेश के गुना में शुक्रवार, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी ने लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य सहित बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि पंचर की दुकानें खोलने वाली बात वापस लेता हूं। जाओ सब कलेक्टर बन जाओ। कलेक्टर बन जाने देंगे क्या लोग हमको?
कारगिल विजय दिवस पर स्थानीय कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि अब आप स्पष्ट समझ लीजिए। एक-एक बात समझ लीजिए। मैंने पंचर का बोला तो भैया मैं अपनी बात को वापस लेता हूं, अब तुम सब कलेक्टर बन जाओ। तो कलेक्टर बन जाने देंगे क्या लोग हमको। मैं कह दूं कि तुम सब MLA बन जाओ, सांसद बन जाओ। अरे...इतना सहज है क्या। मुझे ही 1977 से जाकर 2013 में मौका मिला। तो ये सब सहज है क्या ? कल्पना करो। मैंने पंचर की दुकान की कही थी, तो इसका ये मतलब नहीं था कि लोग पंचर की दुकान करें। अपन तो तय करो ना कि अपना एक लक्ष्य है कि अपन उसको करते जाएं। हमने तो एक लक्ष्य माना था, कि चाहे कुछ हो जाए, हम एक बार चुनाव लड़ेंगे जरूर। इस जन्म में नहीं लड़ेंगे तो अगले जन्म में, अगले में नहीं तो उससे अगले में। सात जन्म में हम चुनाव लड़ने की कोशिश करेंगे और एक बार विधायक बनकर अपने आप को स्थापित करना चाहते हैं। तो परमात्मा ने हम को आशीर्वाद दिया। आप सब ने भी हमारा भरपूर सहयोग किया।
ये खबर भी पढ़ें...
इस बीजेपी विधायक ने कहा डिग्री से कुछ नहीं होने वाला, पंचर की दुकान खोल लो
विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि 'जा को बैरी चैन से सोवे, ता के जीवन को धिक्कार'। अरे हजार साल से हममें जूते पड़ रहे हैं और हम बड़े आराम से सो रहे हैं। रही जीवन की बात, तो हम अपने जीवन में कोई एक लक्ष्य तय कर लें। मेरा आप सबसे निवेदन है कि युद्ध की कथाएं और चर्चाएं बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन युद्ध के मैदान में खड़े होना, युद्ध के मैदान में तलवार चलाना, तब मालूम पड़ता है कि युद्ध की कथाओं से क्या ले रहे हैं हम। वास्तविक जीवन में कुछ प्रयोगात्मक अगर हम कुछ करना चाहते हैं, तो अपने को इस देश को बचाना है। इस समाज को बचाना है, इस धरती को बचाना है। इस देश की प्रकृति को बचाना है, परंपराओं को बचाना है।"
विधायक पन्नालाल शाक्य ने रविवार, 14 जुलाई को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में कहा था कि इस महाविद्यालय को हम प्रधानमंत्री श्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में शुभारंभ कर रहे हैं। मेरा आप सबसे निवेदन है कि केवल एक बोध वाक्य पकड़ लेना। ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोल लेना, जिससे कम से कम अपना जीवन यापन चलता रहे। कॉलेज की डिग्री लेने के बाद पेड़ लगाने का व्रत रखते हो तो हजारों पेड़ खुद लगाओ और खुद उनको सिंचित करो। हम यहां से पढ़कर निकल रहे हैं, पेड़ तो लगा दिया हमने, पानी डालने वाला कोई नहीं है उसमें। तो कैसे बढ़ेगा वो। मेरा आपसे निवेदन है, जरा लौटकर आओ भारतीय दर्शन की तरफ। हमारा सबका कल्याण हो जाएगा।
हमने तो एक लक्ष्य माना था कि चुनाव जरूर लड़ेंगे
ये खबर भी पढ़ें...
इस बीजेपी विधायक ने कहा डिग्री से कुछ नहीं होने वाला, पंचर की दुकान खोल लो
'जा को बैरी चैन से सोवे, ता के जीवन को धिक्कार'
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन में बोले थे...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari