RSS प्रमुख मोहन भागवत क्यों पहुंचे ग्वालियर, जानें कितने दिन रुकेंगे
Ravi Singh | Oct 29, 2024, 18:19 IST
RSS meeting
सर संघचालक मोहन भागवत ग्वालियर पहुंचे हैं। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर आए हैं। मोहन भागवत और देशभर से आ रहे स्वयंसेवकों को देखते हुए पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। आखिर ग्वालियर में क्यों इकट्ठा हो रहें हैं संघी... जानें...
सर संघचालक मोहन भागवत 31 अक्टूबर को होने वाली RSS की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार 29 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचे हैं। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर आए हैं। सर संघचालक और देशभर से आने वाले स्वयंसेवकों के मद्देनजर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। हालांकि, पुलिस ने सोमवार को सर संघचालक के आगमन को लेकर अपनी सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी किया था।
mohan bhagwat मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सड़क मार्ग से निरावली पहुंचे और यहां से 11.30 बजे बाहरी मार्ग से केदारपुर पहुंचे। मोहन भागवत के काफिले के पहुंचने से 15 मिनट पहले ही उनके मार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। सरसंघचालक मोहन भागवत सड़क मार्ग से मथुरा से ग्वालियर आए। उन्होंने निरावली होते हुए शहर में प्रवेश किया। निरावली बाईपास से सरसंघचालक झांसी बाईपास, मेहरा टोल, आईटीएम, विक्की फैक्ट्री होते हुए केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें...
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- भारत एक हिंदू राष्ट्र, भाषा और जाति के विवाद से ऊपर उठें लोग
जंतर-मंतर पर जनता की अदालत, केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से किए 5 सवाल, पीएम मोदी पर बोला हमला
सरसंघचालक और संघ के अन्य पदाधिकारियों के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। ताकि किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक न हो। सरसंघचालक का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां ऊंची इमारतों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सरसंघचालक के गुजरने के पूरे रास्ते के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। ताकि किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति न पैदा हो।
सभा स्थल के बाहर पुलिस सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। लेकिन सभा स्थल पर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं स्वयंसेवक संभालेंगे। ग्वालियर में तीन दिन के प्रवास के दौरान सभा स्थल के बाहर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। साथ ही अंदर स्वयंसेवक रहेंगे। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और संघ की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। हालांकि उनके आगमन से पहले पुलिस ने सोमवार को निरावली से कारकेड निकालकर रिहर्सल भी की थी। साथ ही एसपी और कलेक्टर ने भी जगह-जगह सुरक्षा का जायजा लिया था।
मथुरा से ग्वालियर पहुंचे
ये खबर भी पढ़ें...
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- भारत एक हिंदू राष्ट्र, भाषा और जाति के विवाद से ऊपर उठें लोग
जंतर-मंतर पर जनता की अदालत, केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से किए 5 सवाल, पीएम मोदी पर बोला हमला
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
अव्यवस्था न हो इसके लिए स्वयंसेवक तैनात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari