मोहन कैबिनेट: एमपी के एक लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन, ग्वालियर-उज्जैन व्यापार मेले में गाड़ी खरीद पर 50% टैक्स छूट
Amresh Kushwaha | Jan 13, 2026, 13:44 IST
mohan cabinet 13 january 2026
मोहन कैबिनेट ने सिचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 20 हजार से अधिक कृषि परिवारों को लाभ मिलेगा। इसमें राजगढ़ और रायसेन जिले के किसान शामिल हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में आज, 13 जनवरी को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में सिचाई परियोजना समेत कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दी।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इसमें प्रदेश के शिक्षकों के लिए वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
राज्य के लगभग 1 लाख शिक्षकों को चौथा वेतनमान मिलेगा। जिन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा पूरी की है, उनकी वेतन में 2000 से 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह निर्णय शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।
![b97a43d2-6b7]()
कैबिनेट में आज परिवहन विभाग के एक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसमें ग्वालियर व्यापार मेला 2026 और उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2026 के लिए नई गाड़ियां खरीदने पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट देने का प्रस्ताव था। इस प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई। फिर इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मोहन कैबिनेट ने राजगढ़ जिले की मोहनपुरा विस्तारीकरण सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी है। इसमें 396.21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 26 गांवों की भूमि में सिंचाई की जाएगी। इससे 10 हजार 400 कृषि परिवारों को लाभ होगा।
इसके अलावा रायसेन जिले की सुलतानपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। 115.99 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 20 गांवों की भूमि में सिंचाई की जाएगी। इससे तीन हजार 100 कृषि परिवारों को लाभ होगा।
रायसेन जिले की ही बारना उद्वहन सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। 386.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 36 गांवों की भूमि में सिंचाई की जाएगी। इससे छ: हजार 800 कृषि परिवारों को लाभ होगा। ऐसे में कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक किसान परिवार को योजना का लाभ मिलेगा।
![2d8990bb-8fa]()
डिप्टी सीएम ने बताया कि कैबिनेट ने आज स्पेस टेक नीति 2026 पर मुहर लगा दी है। इस नीति का मकसद स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट डेटा, ड्रोन, जियो-स्पेशियल एप्लीकेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। इससे रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, यह नीति निजी निवेश को आकर्षित करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
कैबिनेट बैठक में तीन अहम सोलर एनर्जी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को स्थिर करना है। साथ ही, पीक डिमांड के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ये परियोजनाएं इस प्रकार हैं-
स्कूल शिक्षा विभाग ने सांदीपनि विद्यालय योजना के दूसरे चरण का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके तहत 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे। इस योजना पर करीब 3660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में 275 स्कूलों की मंजूरी दी गई थी। हर स्कूल की स्थापना पर 17-18 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यह पहली बार था जब मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक हाईटेक तरीके से हुई। मुख्यमंत्री और मंत्री फाइलों की बजाय टैबलेट लेकर पहुंचे। सभी मंत्री टैबलेट से अपने प्रस्तावों को देखकर रख रहे थे। मुख्यमंत्री ने भी टैबलेट में प्रस्तावों पर चर्चा की।
6 जनवरी को हुई मंत्री परिषद की बैठक में ई-कैबिनेट की शुरुआत की गई थी। इस पहल के तहत मंत्रीगण को टैबलेट दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इससे पेपरलेस प्रक्रिया, समय की बचत और पारदर्शिता बढ़ेगी।
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट
मोहन कैबिनेट: खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मोहन कैबिनेट: वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात
एमपी के शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन
राज्य के लगभग 1 लाख शिक्षकों को चौथा वेतनमान मिलेगा। जिन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा पूरी की है, उनकी वेतन में 2000 से 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह निर्णय शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।
b97a43d2-6b7
ग्वालियर व्यापार मेला में भारी टैक्स छूट
मोहन कैबिनेट में सिचाई परियोजना पर हुई चर्चा
इसके अलावा रायसेन जिले की सुलतानपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। 115.99 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 20 गांवों की भूमि में सिंचाई की जाएगी। इससे तीन हजार 100 कृषि परिवारों को लाभ होगा।
रायसेन जिले की ही बारना उद्वहन सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। 386.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 36 गांवों की भूमि में सिंचाई की जाएगी। इससे छ: हजार 800 कृषि परिवारों को लाभ होगा। ऐसे में कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक किसान परिवार को योजना का लाभ मिलेगा।
2d8990bb-8fa
स्पेस टेक नीति 2026 पर लगी मुहर
सोलर एनर्जी के इन प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
- सोलर सह 4 घंटे की 300 मेगावाट विद्युत प्रदाय स्टोरेज परियोजना।
- सोलर सह 6 घंटे की 300 मेगावाट विद्युत प्रदाय स्टोरेज परियोजना।
- 24 घंटे 200 मेगावाट सोलर सह स्टोरेज परियोजना।
fc7e5843-c04
सांदीपनि विद्यालय योजना के दूसरे चरण को मिली मंजूरी
604a55e3-684
हाईटेक तरीके से हुई कैबिनेट
6 जनवरी को हुई मंत्री परिषद की बैठक में ई-कैबिनेट की शुरुआत की गई थी। इस पहल के तहत मंत्रीगण को टैबलेट दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इससे पेपरलेस प्रक्रिया, समय की बचत और पारदर्शिता बढ़ेगी।
MP News : मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट: खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मोहन कैबिनेट: वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA