मोहन कैबिनेट के फैसले: लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान, भावांतर किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी
Amresh Kushwaha | Nov 10, 2025, 12:41 IST
mohan-cabinet-decisions-bhavantar-kisan-ladli-bahna-yojana-30rd
मोहन कैबिनेट ने किसानों को भावांतर योजना के तहत 300 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। वहीं, लाड़ली बहनों को भी इस माह से 1500 रुपए मिलेंगे। मंत्री चेतन्य काश्यप ने इन फैसलों की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में आज, 10 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी है।
लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) की किस्त में अब बढ़ोतरी कर दी गई है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि पहले लाड़ली बहनों को योजना के तहत 1200 रुपए मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर को सीएम के जरिए शिवपुरी से ट्रांसफर की जाएगी।
मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि बैठक में सोलर रूफ टॉप योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, हर जिले में सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इन पैनलों से जो बिजली बनेगी, उसका इस्तेमाल केवल सरकारी इमारतों के लिए किया जाएगा। इस योजना के तहत टेंडर (निविदाएं) हर जिले के लिए अलग-अलग होंगे।
मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती
मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ
मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष
भावांतर किसानों के लिए बड़ी राहत
मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि मोहन कैबिनेट ने ये फैसला लिया है कि 14 दिन के अंदर भावांतर योजना का पहला मॉडल रेट जारी किया जाएगा। यह योजना पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक लागू हुई है। जो पहला भावांतर रेट निकाला गया था, वह 4036 रुपए था। अब इसके बाद हर दिन भाव निकाला जाएगा। 13 नवंबर को करीब 1.32 लाख किसानों को 300 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। ये राशि सीएम मोहन यादव के जरिए देवास जिले से जारी की जाएगी।
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए
मोहन कैबिनेट के अहम फैसलो पर एक नजर...
|
शासकीय भवनों में लगेंगे सोलर पैनल
MP News : मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ
मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj