10 तक आएगी IAS Transfer List, इस कारण अटका मामला
Ravi Singh | Jan 08, 2025, 19:06 IST
Mohan government ias transfers 2024 Photograph: (the sootr)
मोहन सरकार जल्द ही आईएएस अफसरों के थोक में तबादले करेगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया संभव हो पाई है। लंबे समय से एक ही पद पर जमे अफसरों का तबादला तय है।
IAS Transfer List : मध्य प्रदेश में 5 जनवरी को आने वाली IAS की सूची एक बार फिर अटक गई। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता के चलते ट्रांसफर लिस्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका, इस कारण लोग सिर्फ इंतजार ही करते रहे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मथुरा के दौरे पर थे और गुरुवार को इंदौर रहेंगे, इस कारण कल शाम के बाद ही IAS की ट्रांसफर लिस्ट आने की उम्मीद है। दरअसल मोहन सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जल्द ही पहली प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है। ऐसे आईएएस अधिकारी जो 1 जनवरी को सचिव और अपर सचिव पद पर प्रमोट हुए हैं और अभी छोटे जिलों में तैनात हैं, उन्हें या तो कलेक्टर पद से हटाया जाएगा या फिर बड़े जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इसी क्रम में, जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आठ कलेक्टर और दस सीईओ जिला पंचायत ऐसे हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। इन अफसरों का तबादला लगभग तय माना जा रहा है।
चुनाव आयोग ने 6 जनवरी तक कलेक्टरों के तबादलों पर रोक लगाई थी, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो सके। अब मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, मोहन सरकार जल्द ही कलेक्टरों के तबादले के आदेश जारी कर सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार का दिन इस प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तबादला आदेश आज या कल में जारी हो सकते हैं।
MP News | अब बदले जाएंगे सालों से एक ही जिले में जमे IAS अधिकारी
कई अधिकारी छह साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इनमें अशोक कुमार चौहान, नियाज अहमद खान, विनय निगम और प्रीति जैन जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे अधिकारियों का तबादला लगभग तय है।
मुख्य सचिव
मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल की यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक कर तबादलों की रूपरेखा तय की है। इससे पहले मंत्रालय स्तर पर हुए फेरबदल में भी उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया था।
मथुरा गए सीएम
इसी क्रम में, जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आठ कलेक्टर और दस सीईओ जिला पंचायत ऐसे हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। इन अफसरों का तबादला लगभग तय माना जा रहा है।
मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद रास्ता साफ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार का दिन इस प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तबादला आदेश आज या कल में जारी हो सकते हैं।
MP News | अब बदले जाएंगे सालों से एक ही जिले में जमे IAS अधिकारी
छह साल से एक ही स्थान पर तैनात अफसरों की सूची
मुख्य सचिव अनुराग जैन की पहली बड़ी कार्रवाई
ये कलेक्टर बन चुके सचिव, अपर सचिव
अरविंद कुमार दुबे- कलेक्टर रायसेन नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी- कलेक्टर बैतूल सतेंद्र सिंह- कलेक्टर गुना नीरज कुमार सिंह- कलेक्टर उज्जैन स्वरोचिष सोमवंशी- कलेक्टर सीधी अवधेश शर्मा- कलेक्टर टीकमगढ़ प्रवीण सिंह- कलेक्टर सीहोर अनुराग वर्मा- कलेक्टर सतना प्रतिभा पाल- कलेक्टर रीवा डॉ. राहुल हरिदास फटिंग- कलेक्टर बड़वानी सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर अशोक नगर धरणेन्द्र कुमार जैन- कलेक्टर उमरिया केदार सिंह- कलेक्टर शहडोल राजेश बाथम- कलेक्टर रतलाम
दो साल से अधिक समय से पदस्थ हैं ये कलेक्टर
अरविंद दुबे कलेक्टर रायसेन- 8 सितम्बर 2021 अनुराग वर्मा कलेक्टर सतना- 14 दिसम्बर 2021 अनूप कुमार सिंह कलेक्टर खंडवा- 15 दिसम्बर 2021 प्रवीण सिंह कलेक्टर सीहोर- 9 नवम्बर 2022 ऋषव गुप्ता कलेक्टर देवास- 9 नवम्बर 2022 अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना- 9 नवम्बर 2022 भव्या मित्तल कलेक्टर बुरहानपुर- 9 नवम्बर 2022 प्रियंक मिश्रा कलेक्टर धार- 14 नवम्बर 2022
दो साल से अधिक समय से जिला पंचायत, स्मार्ट सिटी और विकास प्राधिकरण में सीईओ
- कमलेश भार्गव सीईओ जिला पंचायत दतिया- 13 सितम्बर 2021
- ऋतुराज सिंह सीईओ जिला पंचायत भोपाल- 28 फरवरी 2022
- रामप्रकाश अहिरवार सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण- 16 मई 2022
- प्रथम कौशिक सीईओ जिला पंचायत गुना- 14 सितम्बर 2022
- शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत कटनी- 19 अक्टूबर 2022
- संघ प्रिय सीईओ जिला पंचायत पन्ना- 19 अक्टूबर 2022
- तपस्या परिहार सीईओ जिला पंचायत छतरपुर- 22 अक्टूबर 2022
- नेहा जैन सीईओ जिला पंचायत अशोकनगर- 20 अक्टूबर 2022
- सोजान सिंह रावत सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम- 2 नवम्बर 2022
- दिव्यांक सिंह सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर- 22 नवम्बर 2022
अन्य विभागों में दो साल से अधिक समय से पदस्थ अफसर
अशोक कुमार चौहान अपर कमिश्नर चंबल संभाग- 13 मार्च 2019 नियाज खान उपसचिव लोक निर्माण विभाग- एक अप्रैल 2019 विनय निगम सीजीएम एमपी पाठ्यपुस्तक निगम- 24 सितम्बर 2019 प्रीति जैन उपसचिव बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन इंदौर- 10 अक्टूबर 2019 भावना वालिम्बे डायरेक्टर एमपी जनगणना भवन- 17 फरवरी 2020 मल्लिका निगम नागर उपसचिव स्वास्थ्य विभाग- 29 जून 2020 अरुणा गुप्ता सचिव लोकायुक्त संगठन- 4 जुलाई 2020 शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति- 11 अगस्त 2020 उषा परमार अपर कमिश्नर भोपाल- 23 सितम्बर 2020 आरपीएस जादौन अपर कमिश्नर नर्मदापुरम- 20 अप्रैल 2021 राजेश ओगरे सचिव राज्य सूचना आयोग- 2 सितम्बर 2021 राजेश कुमार कौल अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- 8 सितम्बर 2021 प्रबल सिपाहा सचिव एमपी पीएससी- 15 सितम्बर 2021 मनीषा सेंतिया अपर परियोजना संचालक माध्यमिक शिक्षा अभियान- 17 सितम्बर 2021 अर्चना सोलंकी सीजीएम एमपीआरआरडीए- 1 अक्टूबर 2021 अनय द्विवेदी, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी- 21 दिसंबर 2021 संघ मित्रा गौतम उपसचिव हायर एजुकेशन- 10 जनवरी 2022 दिशा प्रणय नागवंशी उपसचिव ट्राइबल अफेयर्स- 22 जनवरी 2022 दिनेश श्रीवास्तव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं- 25 जनवरी 2022 शोभित जैन सदस्य राज्य खाद्य आयोग- 16 सितम्बर 2022 अमर बहादुर सिंह अपर कमिश्नर जबलपुर- 20 अक्टूबर 2022 बसंत कुर्रे संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- 14 नवम्बर 2022 पवन कुमार जैन अपर कमिश्नर सागर- 21 नवम्बर 2022
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari