MP में मोहन सरकार 20 जिलों में बनाने जा रही है 100 आदिवासी छात्रावास
Ravi Singh | Nov 19, 2024, 23:33 IST
Mohan Yadav 100 hostels
मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी छात्रों के लिए 100 आदिवासी छात्रावास बनाने जा रही है। एमपी के 20 जिलों में 400 करोड़ रुपए की लागत से 100 आदिवासी छात्रावास बनाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्रों को मोहन सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य में आदिवासी छात्रों के लिए 100 आदिवासी छात्रावास बनाए जाएंगे। एमपी के 20 जिलों में 400 करोड़ रुपए की लागत से 100 आदिवासी छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके तहत धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 50 ब्लॉक में 100-100 सीटों के 2 छात्रावास बनाए जाएंगे।
मंत्री कुंवर विजय शाह का कहना है कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में केन्द्र सरकार देशभर में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत केन्द्र सरकार ने देश के सभी राज्यों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार जनजातीय छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी दी है।
आदिवासी छात्रवास केन्द्र सरकार की मदद से बनाए जाएंगे। दरअसल केन्द्र सरकार ने देश के सभी प्रदेशों से ट्रायबल छात्रावास को लेकर प्रस्ताव मांगे थे। सभी ट्राइबल छात्रावासों में 4-4 करोड़ रूपए की लागत और 100-100 सीटर होंगे।
अलीराजपुर जिए के जोबट, कट्ठीवाड़ा, सोण्डवा एवं उदयगढ़, बड़वानी जिले के पानसेमल एवं पाटी, बैतूल जिले के भीमपुर, मुल्ताई एवं शाहपुर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा, बिछुआ, हर्रई, जुन्नारदेव, परासिया एवं तामिया, दमोह जिले के तेंदूखेडा, डिंडोरी जिले के डिंडोरी, मेहंदवानी, समनापुर एवं शाहपुरा, जबलपुर जिले के कुंडम, झाबुआ जिले के पेटलावद, रामा, रानापुर एवं थांदला, खरगोन जिले के भगवानपुरा, भीकनगांव एवं झिरन्या, मंडला जिले के नारायणगंज, नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, पन्ना जिले के पवई, सतना जिले के रामपुर-बघेलान, सीहोर जिले के नसरूल्लागंज, सिवनी जिले के छपारा, धनौरा, कहानापस (घन्सौर) एवं लखनादौन, शहडोल जिले के ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर, श्योपुर जिले के कराहल एवं विजयपुर, शिवपुरी जिले के खनियांधाना एवं शिवपुरी, सीधी जिले के सीधी एवं सिंहावल तथा सिंगरौली जिले के बैढ़न, चितरंगी एवं देवसर में ये हॉस्टल बनाए जाएंगे।
शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान
4 करोड़ की लागत से बनेंगे छात्रावास
इन जिलों में बनेंगे छात्रावास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari