एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Ravi Singh | Published:
Share
Madhya Pradesh Police Constable Recruitment
Madhya Pradesh Police Constable Recruitment

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। 30 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को होने वाली दक्षता परीक्षा की तारीखें बढ़ा दी गई हैं।

MP Police Constable Bharti Exam Physical Test Dates Changed : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में बदलाव हो गया है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाली यह परीक्षा अब नवंबर माह में होगी। इसकी जानकारी देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जानें नई तारीख

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा की है। पीएचक्यू ने बताया कि 26, 27, 28 सितंबर 2024 को बारिश के कारण पुलिस आरक्षक जीडी और रेडियो भर्ती वर्ष 2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार किया गया मैदान उपयुक्त नहीं था, इसलिए सुविधा के लिए 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियों में फेरबदल किया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 18, 19 और 20 नवम्बर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र, स्थान एवं शेष तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनो से भारी बारिश के कारण हुई असुविधा को देखते हुए पुलिस आरक्षक भर्ती (GD) एवं (Radio) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) जो पूर्व में 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होना निर्धारित किया गया था, इन तिथियों को आगे बढ़ाते हुए 18, 19 एवं 20 नवंबर करने का फैसला लिया है।

7411 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण

इस परीक्षा में पास होने वाले युवा मेडिकल फिटनेस प्राप्त करने के बाद नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह शारीरिक परीक्षण 7411 रिक्त पदों के लिए होगा। यह शारीरिक परीक्षण राज्य के 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

इन जिलों में होगा फिजिकल टेस्ट

भोपाल: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), मूसाखेड़ी
उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड देवास रोड
जबलपुर: परेड ग्राउंड 6 वीं वाहिनी विसबल, रांझी
सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया सागर
ग्वालियर: परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल, कंपू
मुरैना: परेड ग्राउंड 5 वीं वाहिनी विसबल
रीवा: परेड ग्राउंड 9 वीं वाहिनी विसबल
बालाघाट: फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड 36 वीं वाहिनी विसबल
रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड के पास जावरा

1 महीने तक चली परीक्षा

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 7 मार्च 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। पुलिस भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षण के लिए उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को अब पुलिस मुख्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा दी जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा ली जाएगी।

कैसा होगा फिजिकल टेस्ट

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आरक्षक जीडी और कांस्टेबल रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक कराई गई थी। इसके बाद 7 मार्च 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट की पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों से अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक टेस्ट कराए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पुलिस भर्ती परीक्षा
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023
  • पुलिस फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • MP Police Constable Bharti
  • Constable Bharti Physical Test
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर