महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, पीसी कर घरवालों पर लगाए ये आरोप

Aman Vaishnav | Mar 13, 2026, 10:27 IST
Share
monalisa bhonsale farman khan wedding controversy
monalisa bhonsale farman khan wedding controversy

महाकुंभ 2025 में चर्चा में आई एमपी की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। गुरुवार, 12 मार्च को इस कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि उनकी जान को खतरा हो सकता है।

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल (एमपी के महेश्वर की मोनालिसा भोंसले) ने अब अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल में एक मंदिर में शादी कर ली है।

उनकी ये शादी अब हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है। एक फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश भी बताया है। वहीं, 12 मार्च, गुरुवार को इस कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि उनकी जान को खतरा हो सकता है।

5903f4e0-03d
5903f4e0-03d

मीडिया में गलत खबरें फैलाई जा रहीं- फरमान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा कि मीडिया में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि मोनालिसा की उम्र कम है। उन्होंने कहा अगर उम्र कम होती तो शादी नहीं होती। फरमान ने ये भी बताया कि स्मार्ट एप से शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिलता है।

केरल सरकार की पॉलिसी के तहत स्मार्ट एप से सर्टिफिकेट मिलता है। इसके अलावा पंचायत से भी शादी का सर्टिफिकेट मिला है। मंदिर ने भी इसे प्रमाणित किया है। फरमान ने खुद शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया है।

bc124667-f1e
bc124667-f1e

घर से भागकर नहीं आई मोनालिसा

फरमान ने बताया कि कुछ लोग ये अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोनालिसा घर से भाग गई है। असल में, वो 10 दिन पहले अपने पिता के साथ आई थी। मोनालिसा ने कहा कि केरल बहुत अच्छा है और वो यहीं रहने वाली हैं।

केरल वाली फिल्म अभी चल रही है और उसकी शूटिंग 25 दिन की प्रक्रिया में है। फिल्म शुरू होने से पहले प्रोडक्शन से सारी डील्स हो चुकी थीं। नागम्मा फिल्म के डायरेक्टर पीके बीनू वर्गीस हैं और उसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

फरमान ने कहा कि 6 महीने पहले इसी फिल्म के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं, मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था।

93b4cc3b-b08
93b4cc3b-b08

शादी नहीं करोगे तो सुसाइड कर लूंगी

फरमान ने बताया कि मोनालिसा की शादी दो-तीन दिन में होने वाली थी। घर में गेस्ट भी आए हुए थे। मोनालिसा ने कहा अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगे तो मेरे साथ कुछ गलत हो जाएगा।

मेरी फैमिली मेरी शादी कहीं और कर सकती है। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी सबसे ज्यादा कीमती होती है। मोनालिसा ने मुझसे कहा था कि अगर तुम शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी।

855ed2d1-bf7
855ed2d1-bf7

मंदिर भी जाता हूं मस्जिद भी: फरमान

फरमान ने कहा मीडिया में ये गलत बताया जा रहा है कि यह लव जिहाद है। ऐसा कुछ नहीं है। सभी धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेंगी मैं अपने धर्म में रहता हूं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। मैं मंदिर भी जाता हूं मस्जिद भी। मेरे लिए सब बराबर हैं।

फरमान ने आगे कहा हम सबसे पहले इंसान हैं। केरल में ये बहुत अच्छा है कि यहां कास्ट का कोई भेदभाव नहीं है। यहां सभी को इंसान की नजर से देखा जाता है इसीलिए केरल सबसे बेहतरीन है।

मोनालिसा के बड़े पापा ने कहा कि हमारी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे डराया-धमकाया गया होगा। क्योंकि हमारे समाज में आज तक किसी भी लड़की ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है। हम सरकार से यही मांग करते हैं कि बेटी को इस चंगुल से बाहर निकाला जाए और उसे न्याय दिलवाया जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की, पिता से बताया खतरा

मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर आउट

एमपी न्यूज: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की व्हाइट लहंगे में दिखीं खूबसूरती, डेब्यू से पहले ही हुईं पॉपुलर, देखें तस्वीरें

वकील से लेकर मॉडल तक, जानें टीम इंडिया के इन स्टार्स की लेडी लव का प्रोफेशन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • लव जिहाद
  • वायरल गर्ल
  • महाकुंभ
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती