MP Monsoon Update: इंदौर समेत 15 जिलों में पहुंचा मानसून, हफ्तेभर में पूरे MP में छाएगा
Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 15:23 IST
mp monsoon updates
मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है, अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। इस दौरान लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। सोमवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा। एक सप्ताह के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे आखिरी में मानसून पहुंचेगा। मंगलवार को मध्यप्रदेश के 15 जिलों में मानसून की दस्तक हो गई। इंदौर, धार, खंडवा, छिंदवाड़ा और बैतूल जैसे जिलों में बारिश की शुरुआत हुई है।
इंदौर में अगले 24 घंटे तेज
मौसम विभाग ने इंदौर संभाग में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है। धार, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके असर से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
सोमवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। छिंदवाड़ा, बिछुआ, जुन्नारदेव और नवेगांव में सुबह से पानी गिरता रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश देखी गई है। सोमवार को 9 घंटे में छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे ज्यादा सवा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, रीवा में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि मंडला में आधा इंच पानी गिरा।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक्टिव हैं, जिनके कारण आंधी और बारिश का दौर जारी है। वहीं, मानसून भी सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें...मानसून की एंट्री के साथ ही एमपी में आकाशीय बिजली का कहर, महिला समेत 5 की मौत
इस साल देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच चुका था, जबकि मध्यप्रदेश में मानसून (MP Monsoon) ने तय समय से एक दिन देर से एंट्री की। सामान्यत: मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश 15 जून को होता है, लेकिन इस बार यह एक दिन बाद, 16 जून को राज्य में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इंदौर में अगले 24 घंटे तेज बारिश का अलर्ट
सोमवार को ऐसा रहा मौसम
दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव
यह भी पढ़ें...मानसून की एंट्री के साथ ही एमपी में आकाशीय बिजली का कहर, महिला समेत 5 की मौत
इस बार मानसून की देरी
यह भी पढ़ें...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA