मुरैना में आधी रात डकैतों ने किन्नरों को बनाया बंधक, कनपटी पर कट्टा रख की अश्लील हरकतें

Aman Vaishnav | Jan 19, 2026, 15:30 IST
Share
Aman vaishnav - 2026-01-19T142626.487
Aman vaishnav - 2026-01-19T142626.487

मुरैना के अंबाह में देर रात हथियारबंद डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने किन्नर गुरु राबिया के घर में घुसकर लूटपाट की। इस दौरान डकैतों ने गुरु राबिया और उनके चेलों के साथ बदसलूकी भी की।

News In Short

  • मुरैना के अंबाह में डकैतों ने किन्नरों के घर धावा बोला।
  • हथियारबंद 12 बदमाशों ने घर में लूटपाट की।
  • आरोप है कि किन्नरों के कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकतें की गईं।
  • सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए।
  • पुलिस मामले की जांच और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

News In Detail

रात के सन्नाटे में घर पर धावा

मुरैना के दौहरी रोड पर किन्नर गुरु राबिया का दो मंजिला मकान है। घर के चारों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ खेत ही खेत हैं। शनिवार रात करीब पौने तीन बजे कुछ डकैत वहां पहुंच गए। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से राधिका की आवाज में बोले कि मम्मी, दरवाजा खोलो। गुरु राबिया जैसे ही गेट खोलने आईं, बदमाश घर में घुस गए।

कनपटी पर रखा कट्टा

कमरे में घुसते ही बदमाशों ने किन्नरगुरु राबिया को घेर लिया। एक बदमाश ने राबिया की कनपटी पर कट्टा अड़ाया। दूसरे ने राधिका के सिर पर बंदूक तान दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर तिजोरी की चाबियां मांगी। अलमारी से 20-22 तोला सोना, चांदी और गुरु राबिया सहित उनके तीन चेलों के मोबाइल फोन भी लूट ले गए।

बंधक बनाकर चेलों के साथ बदसलूकी

आरोप है कि बदमाश गुरु राबिया को खींचकर हॉल में लेकर आए। वहां उनके तीनों चेले रस्सी से बंधे पड़े थे। बदमाशों ने राबिया के भी हाथ-पैर बांध दिए। पूरे घर में करीब पौने दो घंटे उत्पात मचाया। बदमाश हथियारों के दम पर सबको डराते रहे। मौके पर मौजूद सभी किन्नर बहुत डरे हुए थे।

अश्लीलता की हदें कीं पार

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने किन्नरों के साथ बहुत गंदा व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग नकली किन्नर हैं। किन्नरों ने कसम भी खाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। पहचान करने के लिए उन्होंने सबके कपड़े उतरवा दिए। उन्होंने किन्नरों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। शरीर पर कई जगह काटा भी गया।

दिल्ली सम्मेलन के लिए रखे थे गहने

किन्नर गुरु राबिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली एक सम्मेलन में जाना था। रोहिणी के रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम चल रहा है। उसी के लिए गहने और रुपए निकाल कर रखे थे। शनिवार को किन्नरों को जितना भी नेग मिला था डकैत पूरा लूट ले गए। अब उनके पास खाने-पीने के भी पैसे नहीं बचे।

डकैतों के कोडवर्ड से मिला सुराग

बदमाश आपस में फौजी और रवि नाम ले रहे थे। एक बदमाश ने गरिया शब्द का भी इस्तेमाल किया। किन्नर समाज में आदमी को गरिया कहा जाता है। सभी पीड़ित अब भी काफी डरे और सहमे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर किन्नर विवाद: जगतगुरु हिमांगी सखी और महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी आमने-सामने

Tags:
  • मुरैना
  • क्राइम न्यूज
  • चोरी
  • डकैत
  • रामलीला मैदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा