बीजेपी नेता के घर एक करोड़ से ज्यादा की डकैती, सरपंच पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया कांड
Sourabh Bhatnagar | Jul 02, 2025, 11:53 IST
morena-bjp-leader-robbery-one-crore-jewelry
मुरैना में बीजेपी नेता के घर डकैती हुई, जिसमें एक करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और नगद लूटे गए। डकैतों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तिजोरी की चाबी लूट ली।
मुरैना जिले के आलापुर गांव में मंगलवार रात एक बीजेपी नेता के घर डकैतों ने घुसकर भारी लूटपाट की। इस घटना में लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नगद रुपए और एक 12 बोर की बंदूक चोरी हो गई। डकैतों ने कट्टे की नोक पर बीजेपी नेता राजकुमार यादव, उनकी सरपंच पत्नी मंजू यादव और दो बच्चों को बंधक बना लिया।
एक करोड़ रुपए से ज्यादा की
डकैतों ने एक करोड़ रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर, नगद रकम और एक 12 बोर की बंदूक लूटी। यह सब लूट कर बदमाश भाग निकले। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने इसे एक बड़े अपराध के रूप में लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश के दूसरे साउंड प्रूफ कॉरिडोर में हो रही चोरी, सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के बादल
मामला सरपंच के घर डकैती का होने के कारण पूरे गांव में आक्रोश का माहौल था। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घटना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। गांव के लोगों ने कहा कि जौरा में पुलिस की गश्त ठीक से नहीं होती है, जिससे अपराधी पुलिस से डरते नहीं हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
मुरैना के एसपी समीर सौरभ ने बताया कि घटना के बाद डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर भेजा गया। साथ ही, साइबर सेल भी इस मामले की जांच में लगी हुई है। एसपी ने बताया कि यह घटना काफी गंभीर है और जल्द ही इस केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
BJP | police action | Morena News | Mp latest news | मुरैना की खबर | MP Crime News
हाथ-पैर बांधकर उड़ा से गए पूरा माल
यह घटना मंगलवार रात लगभग 1:30 बजे की है। बीजेपी नेता राजकुमार यादव ने बताया कि डकैतों ने पहले घर के आसपास रैकी की और फिर लोहे की सीढ़ी लगाकर घर की छत पर चढ़े। चार डकैत घर के अंदर घुसे जबकि कुछ बाहर खड़े थे। डकैतों ने घर में घुसते ही सभी को हथियारों से धमकाया और किसी प्रकार की मदद के लिए पुलिस को कॉल करने की कोशिश करने पर कट्टा तान दिया। इस दौरान उन्होंने घर के सदस्य के हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी लूट ली। तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 लाख रुपए की रकम को लूटने के बाद सभी डकैत फरार हो गए।
एक करोड़ रुपए से ज्यादा की डकैती
खबर यह भी...मध्य प्रदेश के दूसरे साउंड प्रूफ कॉरिडोर में हो रही चोरी, सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के बादल
पूरे गांव में आक्रोश का माहौल
क्या बोले एसपी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
BJP | police action | Morena News | Mp latest news | मुरैना की खबर | MP Crime News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari