MP के 4 आयोग को मिले नए अध्यक्ष, CM ने लगाई मुहर
Pawan Modiya | Apr 23, 2026, 18:19 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने चार प्रमुख आयोग के अध्यक्षों के नाम तय किए हैं। SC आयोग में कैलाश जाटव, महिला आयोग में रेखा यादव, ST आयोग में रामलाल रौतेल और बाल संरक्षण आयोग में डॉ निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- CM मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के चार बड़े आयोग के अध्यक्ष तय किए हैं।
- अनुसूचित जाति आयोग की जिम्मेदारी कैलाश जाटव को मिली है।
- महिला आयोग की कमान रेखा यादव के हाथ में दी गई है।
- अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष रामलाल रौतेल को बनाया गया है।
- बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा होंगी।
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
खास बात यह है कि ये चारों आयोग अलग-अलग वर्गों की देखरेख करते हैं। इनमें दलित, आदिवासी, महिला और बच्चे जैसे संवेदनशील वर्ग शामिल हैं। एक साथ चारों की नियुक्ति होना अपने आप में एक बड़ा प्रशासनिक कदम है।
अनुसूचित जाति आयोग: कैलाश जाटव
जाटव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है और तीन साल के लिए है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया और उप सचिव शंकरलाल सिंगाड़े के डिजिटल हस्ताक्षर इस पर हैं। आयोग में रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य बनाया गया है।
दो सदस्य भी नियुक्त हुए
27 अप्रैल को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र: नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
एमपी सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकार खुद खरीदकर देगी साइकिल, योजना को 5 साल और बढ़ाया
महिला आयोग: रेखा यादव
महिलाओं से जुड़े मामले जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और अन्य शिकायतें इस आयोग के दायरे में आती हैं। नई अध्यक्ष के साथ इन मुद्दों पर तेजी से काम होने की संभावना है।
इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टर कर रहे इलाज, कलेक्टर को नाम के साथ हुई शिकायत
इंदौर डेली कॉलेज चुनाव 30 और 90 दिन के नोटिफिकेशन में उलझा, चुनाव अधिकारी ही करेंगे तय
अनुसूचित जनजाति आयोग: रामलाल रौतेल
रौतेल के अलावा भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को आयोग का सदस्य बनाया गया है। ST आयोग मेंरौतेल की नियुक्ति से आदिवासी इलाकों में आयोग की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश के कई जिलों में जनजातीय समुदाय के मुद्दे लंबे समय से अनसुलझे हैं।
बाल संरक्षण आयोग: डॉ. निवेदिता शर्मा
बच्चों से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं और इस आयोग को मजबूत नेतृत्व की जरूरत हमेशा रहती है। डॉ. निवेदिता शर्मा के अनुभव और योग्यता से इस आयोग को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव तो 2023 में हो चुके हैं। अब 2028 का चुनावी दौर नजदीक आने लगा है। ऐसे में इन आयोगों को मजबूत करना सरकार की रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA