मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 40 अफसर होंगे रिटायर, IAS-IPS-IFS तीनों सेवाओं पर असर

Ramanand Tiwari | Nov 06, 2025, 23:17 IST
Share
officers retirement
Photograph: (THESO0TR)

मध्यप्रदेश में 2026 में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। 40 वरिष्ठ अफसर, जिनमें 13 IAS, 16 IPS और 11 IFS अधिकारी शामिल हैं, रिटायर हो रहे हैं। इससे प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पर असर पड़ेगा, और नई नियुक्तियों तथा प्रमोशन का रास्ता खुलेगा।

2026 मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव का साल साबित होगा। राज्य में अखिल भारतीय सेवा के कुल 40 वरिष्ठ अफसरों का रिटायरमेंट होने जा रहा है। इनमें 13 IAS, 16 IPS और 11 IFS अधिकारी शामिल हैं। यह बदलाव प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था दोनों पर व्यापक असर डाल सकता है।

दो अपर मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी होंगी रिटायर

आईएएस कैडर में अपर मुख्य सचिव (ACS) स्तर की दो अधिकारी, स्मिता भारद्वाज और अलका उपाध्याय सेवानिवृत्त होंगी। इनके अलावा प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, सचिव आशीष श्रीवास्तव, अरूणा गुप्ता, उर्मिला शुक्ला, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर वालिम्बे, रविंद्र कुमार चौधरी और केदार सिंह आदि भी रिटायरमेंट की सूची में शामिल हैं। इनके रिटायर होने से राज्य प्रशासनिक सेवा में नई तैनातियों की संभावना बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट से जस्टिस रुसिया का जबलपुर ट्रांसफर, जस्टिस शुक्ला नए प्रशासनिक जज

IPS कैडर में कई बड़े नाम सेवानिवृत्त होंगे

आईपीएस सेवा से 16 वरिष्ठ अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इनमें स्पेशल डीजी संजीव शमी और अजय कुमार शर्मा जैसे दिग्गज अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा जगदीश डाबर (एसपी बड़वानी), अंशुमान सिंह (आईजी लॉ एंड ऑर्डर), हिमानी खत्रा (आईजी सागर), सविता सोहाने (डीआईजी शहडोल), महेशचंद्र जैन (डीआईजी), संजय तिवारी (आईजी), अरविंद कुमार सक्सेना (आईजी ग्वालियर), शशिकांत शुक्ला (डीआईजी), आशुतोष राय (एडीजी), ए. साई मनोहर (एडीजी इंटेलिजेंस), मिथलेश शुक्ला (आईजी नर्मदापुरम) और सोनाली मित्रा (डीजी) भी इस सूची में हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

मप्र: 55 करोड़ की वसूली के लिए गोपीकॉन की संपत्तियों पर जल निगम की नजर

घटिया निर्माण करने पर पीडब्ल्यूडी ने दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट

वन विभाग में भी होगा नेतृत्व परिवर्तन

आईएफएस (वन सेवा) के 11 अधिकारी भी 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। इनमें वन बल प्रमुख विजय कुमार अंबाड़े, पीसीसीएफ रेनू सिंह, सीसीएफ राजेश कुमार राय, पीसीसीएफ पुरुषोत्तम धीमान, पीसीसीएफ असित गोपाल, सीसीएफ बृजेंद्र झा, वन संरक्षक आलोक पाठक, डीएफओ नरेश कुमार दोहरे, डीएफओ हेमंत कुमार रायकवार और सचिव वन विभाग अतुल मिश्रा शामिल हैं। वन विभाग में इन वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के एडिशनल DCP और TI ने सुप्रीम कोर्ट में करण को आरोपी अनवर बताया, दुष्कर्म की धारा जोड़ मारी

नई नियुक्तियों और प्रमोशन का रास्ता खुलेगा

इन 40 अधिकारियों के रिटायरमेंट के साथ ही मध्यप्रदेश में नई नियुक्तियों, प्रमोशन और पदस्थापना का दौर शुरू होगा। प्रशासनिक सेवा से लेकर पुलिस और वन विभाग तक नई पीढ़ी के अफसरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यह बदलाव राज्य की प्रशासनिक दिशा और नीतिगत फैसलों पर भी असर डालेगा।

Tags:
  • आईएएस
  • आईएफएस
  • प्रशासनिक सेवा
  • मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव
  • आईपीएस
  • अफसरों का रिटायरमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा