MP: अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी घोषित , जानें किसे दिया मौका

Vikram Jain | Jun 13, 2024, 22:54 IST
Share
MP Amarwada byelection Kamlesh Shah declared BJP candidate
MP Amarwada byelection Kamlesh Shah declared BJP candidate

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां मतदान 10 जुलाई को होगा। उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जानें किसे मिला मौका।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। अमरवाड़ा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कांग्रेस से आए कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह सीट कमलेश शाह के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में कमलेश शाह को टिकट

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में कमलेश शाह कांग्रेस के टिकट पर अमरवाड़ा सीट से जीते थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया था। इसके बाद नई रणनीति के तहत छिंदवाड़ा सीट में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली। जिसके बाद चुनाव आयोग ने अमरवाड़ा सीट को रिक्त घोषित कर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

THE SOOTR
THE SOOTR

10 जुलाई को होगी वोटिंग

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने का कार्य 21 जून तक चलेगा। इनकी जांच 24 जून को होगी। इसके बाद 26 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग होगी। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

ये खबर भी पढ़ें...Ladli Laxmi Yojna : मध्य प्रदेश की बेटियों को ऐसे मिलेंगे एक लाख रुपए और पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

प्रत्याशी चयन में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के लिए भी कवायद प्रारंभ हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा में प्रत्याशी चयन का जिम्मा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जैसवाल को सौंपा है। छिंदवाड़ा में चार दशकों तक कांग्रेस का राज रहा है, लेकिन हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीन ली। लोकसभा चुनाव के पहले कमलेश शाह ही नहीं, इस अंचल के अनेक कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था।

ये खबर भी पढ़ें... मोहन सरकार का बड़ा फैसला , MP में अब 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल , रेस्टोरेंट और मुख्य बाजार

अमरवाड़ा उपचुनाव, कमलेश शाह बीजेपी प्रत्याशी घोषित, बीजेपी ने कमलेश शाह को दिया टिकट, कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़ी, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • अमरवाड़ा उपचुनाव
  • कमलेश शाह बीजेपी प्रत्याशी घोषित
  • बीजेपी ने कमलेश शाह को दिया टिकट
  • कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा