एमपी की 108 एम्बुलेंस ढो रही सवारी, सवारियों को यूपी तक ले जाया जा रहा, हो रही इतनी वसूली

Rohit Sahu | May 13, 2025, 11:14 IST
Share
mp news ambulence
mp news ambulence

मध्य प्रदेश की 108 एम्बुलेंस सेवा का का इस्तेमाल सवारी गाड़ी की तरह किया जा रहा है। गाड़ी को एमपी से यूपी सवारी ढोने में लगा दिया गया, वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू हुई।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नि:शुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा का दुरुपयोग सामने आया है। चितरंगी क्षेत्र की जननी-2 एम्बुलेंस को यूपी के मिर्जापुर जिले में देखा गया, जहां इसका उपयोग मरीजों की सेवा के बजाय सवारियों को ले जाने में किया जा रहा है। इतना ही नहीं सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उनसे रुपए भी लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को यूपी की सड़कों पर चलते देखा तो शक हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही एम्बुलेंस सेवा पर सवाल खड़े हो गए कि आखिर मध्यप्रदेश की 108 सेवा की गाड़ी यूपी में क्या कर रही थी?

हर ट्रिप के लिए 5000 रुपए किराया

सूत्रों के मुताबिक, एम्बुलेंस को खाली समय में प्राइवेट टैक्सी की तरह उपयोग किया जा रहा था। सवारी से 5,000 लेकर उसे गंतव्य तक पहुंचाया जाता था। यह काम लंबे समय से हो रहा था। नि:शुल्क सेवा के नाम पर कमाई का ये खेल वीडियो सामने आने के बाद उजागर हुआ।

चालक से मांगा गया जवाब

वीडियो सामने आने के बाद डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट ऑफिसर ने एम्बुलेंस चालक से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया कि 3-4 दिन में इस पर कार्रवाई होगी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रबंधन को पहले से इस दुरुपयोग की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।

बार-बार दोहराई जा रही गलती, पहले भी मिली हैं शिकायतें

डिस्ट्रिक मैनेजमेंट ऑफिसर धनंजय यादव ने माना कि एम्बुलेंस के यूपी जाने की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि यह पहला मौका नहीं है जब ऐसी शिकायत आई हो। हर महीने 108 सेवा से जुड़ी गड़बड़ियों की जानकारी मिलती रहती है।

यह भी पढ़ें...हाई कोर्ट ने पकड़ी शराब तस्करी में आबकारी अफसरों की मिलीभगत, खुद छुड़वाते थे पकड़ी गई शराब

सवालों में सरकारी एम्बुलेंस सेवा की विश्वसनीयता

इस मामले के सामने आने के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। जब आपात सेवा का उपयोग व्यावसायिक लाभ के लिए होने लगे, तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़ें...हादसे में घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को नहीं मिली एंबुलेंस, बाहर से मंगाई, दिल्ली रेफर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


MP News | 108 Ambulance | 108 ambulance facility | शासकीय मद का दुरुपयोग | 108 एंबुलेंस में वसूली | एमपी एंबुलेंस सर्विस

Tags:
  • MP News
  • 108 एंबुलेंस में वसूली
  • 108 एंबुलेंस
  • 108 ambulance facility
  • एंबुलेंस
  • एमपी एंबुलेंस सर्विस
  • शासकीय मद का दुरुपयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा