अनूपपुर में चार मंजिला लॉज गिरने से तीन लोगों की मौत, सीएम ने किया दो लाख मुआवजे का ऐलान

Sanjay Dhiman | Apr 04, 2026, 19:56 IST
Share
mp-anuppur-lodge-collapse-news-update
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 4 मंजिला अग्रवाल लॉज गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कई मजदूर और लोग मलबे में दबे हैं। प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार शाम एक दुखद हादसा हुआ। कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक ढह गई। इस हादसे में कई मजदूर और लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे हुई। हादसे के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग जुटे हैं। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन कर रहा है। इधर घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा की है।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक, यह बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी थी। एसपी मोती उर रहमान के अनुसार, लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे, जिनमें कुछ मजदूर भी शामिल थे। अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई, और इसके मलबे में कई लोग दब गए। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक तीन लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद, एसईसीएल जमुना और कोतमा से रेस्क्यू दल को बुलाया गया है। 100 से ज्यादा लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं। टीआई रत्नंबर शुक्ला ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में एक मकान में अंडरग्राउंड खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

बचाव दल ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, और अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं, लेकिन 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक एक महिला को सुरक्षित निकाला गया है।

आस-पास के नुकसान

लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। खासकर, निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री भी मलबे में दब गई है। दुर्घटना के बाद लोगों के बीच में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

खुदाई के कारण हुआ हादसा?

इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि बगल के मकान में चल रहे अंडरग्राउंड खुदाई के दौरान किसी कारणवश लॉज की नींव कमजोर हो गई और इसने गिरने का कारण बना। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में मौजूद है नीम करोली बाबा की दुर्लभ निशानी, जानें 53 साल पुराने कलश का रहस्य

एमपी बाढ़ राहत घोटाला: किसानों का हक मारने वाले 18 पटवारियों पर होगा मुकदमा

नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें

सरकारी अस्पताल में नौकरी का मौका, एमपी में नर्सिंग के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • रेस्क्यू ऑपरेशन
  • अनूपपुर
  • हादसा
  • अफरा-तफरी
  • लॉज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज