MP ESB Exam: एडमिट कार्ड की तारीख से एक दिन पहले ही हो गई परीक्षा
Sanjay Sharma | Mar 26, 2026, 20:21 IST
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल की एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया। अभ्यर्थी जब सेंटर पहुंचे, तो परीक्षा एक दिन पहले हो चुकी थी।
News in Short
- एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 24 मार्च को पेपर C आयोजित हुआ।
- अभ्यर्थियों के अनुसार, एडमिट कार्ड में केवल 25 मार्च का उल्लेख था।
- सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित, भोपाल स्थित ईएसबी कार्यालय में सामूहिक शिकायत।
- ईएसबी ने मामले की जांच शुरू की, कहा- कारण की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग की, एक समान अवसर की अपील की।
News in Detail
जबलपुर स्थित परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की इस बड़ी चूक की शिकायत अधिकारियों से की है। इस संबंध में ईएसबी कार्यालय में भी पत्र दिया गया है। वहीं अधिकारी इस गड़बड़ी पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
उधर ईएसबी ने पोर्टल पर इस परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन लिंक ओपन कर दी है। इस पर अभ्यर्थी प्रश्न संबंधी आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। ईएसबी द्वारा 26 मार्च को यह लिंक जारी करने से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों की मुश्किल और बढ़ गई है।
दोबारा परीक्षा करवाने की मांग
जबलपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर जब 25 मार्च को अभ्यर्थी पहुंचे तो उन्हें एक दिन पहले ही परीक्षा होने का कहकर बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने एग्जाम सेंटर पर अधिकारियों को अपने एडमिट कार्ड दिखाए जिन पर 25 मार्च की तारीख दर्ज थी।
काफी देर तक गुहार लगाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। इन अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर पत्र सौंपा है। वहीं ईएसबी ने जांच कराने और समीक्षा के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की सफाई दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
बिजली का बिल 4.80% महंगा, विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया टैरिफ
एडमिट कार्ड जारी करने में हुई गड़बड़ी
एडमिट कार्ड में केवल 25 मार्च की परीक्षा का उल्लेख था, लेकिन पेपर C 24 मार्च को ही आयोजित कर दिया गया। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए और उन्हें अब यह समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी की प्रॉपर्टी गाइडलाइन को मंजूरी, 1 अप्रैल से 16% तक बढ़ेंगी कीमतें
जांच के आश्वासन के साथ आगे की तैयारी
ईएसबी का कहना है कि यदि वास्तव में परीक्षा एक दिन पहले हुई है, तो इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, इस समय तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि परीक्षा को दोबारा कराया जाएगा या नहीं।
सीएम एक्शन के बाद सस्पेंड बैंक CEO पीएस धनवाल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, स्टे से इनकार
वंचित अभ्यर्थी कर रहे परीक्षा की मांग
ग्वालियर से आने वाले एक अभ्यर्थी ने कहा कि जब वे अपनी परीक्षा देने जबलपुर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि परीक्षा पहले ही हो चुकी है। इसके कारण उनके जैसे कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौट गए।
ये खबर भी पढ़ें...
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, श्योपुर बाढ़ घोटाले में हुई कार्रवाई
ईएसबी की कार्य प्रणाली पर फिर सवाल
हालांकि, परीक्षा के बाद कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। अब अभ्यर्थियों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस गड़बड़ी को जल्द सुधारा जाए, ताकि योग्य उम्मीदवार अवसर से वंचित न हो।
उधर... ईएसबी चेयरमैन आईएएस संजय शुक्ला का कहना है फिलहाल उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है। इस मामले में जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari