MP Monsoon Session 2024 : विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 5 दिन ही चल सका मानसून सत्र
Vikram Jain | Jul 06, 2024, 07:41 IST
MP Assembly Budget session postponed indefinitely
1 जून से शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिन में ही सिमट गया। शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र 19 जुलाई तक चलना था।
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिन में ही खत्म हो गया। मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है। 1 जून से शुरू हुआ मानसून सत्र 19 जुलाई तक चलना था।
इससे पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 3 जुलाई को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। जिस पर दो दिन चली चर्चा के बाद बजट पारित हो गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के विकास के लिए 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था। जिसे सदन में पास कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने 4 विधेयक भी पारित किए। बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा। कांग्रेस ने बजट को जनविरोधी बताया है। इस पर सत्ता पक्ष का कहना है कि यह बजट प्रदेश के विकास को गति देगा।
मानसून सत्र के पांचवें दिन 5 विधेयक पारित किए गए। मप्र गौवंश वध प्रतिषेध संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया है। अब अवैध गौवंश परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसी तरह मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक भी पारित किया गया है। मध्य प्रदेश में खुले नलकूप ट्यूबवेल में मानव के गिरने से होने वाले हादसों की रोकथाम एवं संशोधन विधेयक 2024 पारित हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... Dhirendra Krishna Shastri : दरबार में मंच पर हेलमेट लगाकर क्यों बैठ गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें इसकी वजह
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के विनियोग विधेयक को पारित करने के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया। इस पर विपक्ष ने डिवीजन की मांग की। इसे स्वीकार नहीं किया गया। विपक्ष का कहना था कि डिवीजन मांगना विपक्ष का अधिकार है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपने समय से डिवीजन नहीं मांगा। इसके बाद विनयोग विधेयक पारित कर दिया गया। साथ ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा नल जल योजना में धांधली का मुद्दा, बीजेपी के इस विधायक ने कही ये बड़ी बात
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विपक्ष पर हंगामा कर सदन नहीं चलने देने के आरोप लगाए जाते हैं। विपक्ष ने इस बार सदन में हंगामा किया, लेकिन सदन चलने में असहयोग नहीं किया। इसके बाद भी विधायकों को बोलने का मौका नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़ें... लोकसभा चुनाव के नतीजों ने लगाई नितिन नबीन के नाम पर मुहर, फिर बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर होगी चर्चा
3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश
पांचवें दिन 5 विधेयक पारित
ये खबर भी पढ़ें... Dhirendra Krishna Shastri : दरबार में मंच पर हेलमेट लगाकर क्यों बैठ गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें इसकी वजह
शुक्रवार को सदन में क्या हुआ...
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा नल जल योजना में धांधली का मुद्दा, बीजेपी के इस विधायक ने कही ये बड़ी बात
विपक्ष के विधायकों को नहीं मिला बोलने का मौका
ये खबर भी पढ़ें... लोकसभा चुनाव के नतीजों ने लगाई नितिन नबीन के नाम पर मुहर, फिर बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर होगी चर्चा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA