अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में इंदौर सबसे आगे, भोपाल-ग्वालियर पिछड़े, रीवा ने किया कमाल

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp aviation report rewa growth indore international passengers
mp aviation report rewa growth indore international passengers

मध्य प्रदेश के एविएशन सेक्टर में बड़े बदलाव दिख रहे हैं। रीवा में हवाई यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। वहीं भोपाल इस मामले में पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।

News in Short

  • रीवा एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों की संख्या 339 से बढ़कर 3400 तक पहुंच गई है।
  • इंदौर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 30.5% का शानदार इजाफा देखा गया।
  • मध्य प्रदेश के कुल 7 हवाई अड्डों पर यात्री 11.62% की दर से बढ़े हैं।
  • भोपाल में अंतरराष्ट्रीय यात्री 6.7% और ग्वालियर में घरेलू यात्री 16% कम हुए हैं।
  • इंदौर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो में 53% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

News In Detail

मध्य प्रदेश में एविएशन सेक्टर में सरकार के किए गए प्रयासों के बाद, हवाई यात्रियों की संख्या में मिले- जुले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जबकि रीवा से हवाई यात्रियों की संख्या में 900% तक का इजाफा हुआ है।

वहीं भोपाल (राजा भोज एयरपोर्ट) और ग्वालियर जैसे शहरों से हवाई यात्री कम हुए हैं। प्रदेश भर के 7 हवाई अड्डों पर घरेलू यात्रियों की संख्या में लगभग 11.62% का इजाफा हुआ है।

इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या

हाल ही में जारी हुए आर्थिक सर्वे में बताया गया कि, अप्रैल से नवंबर 2024-25 तक इंदौर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 30 हजार 198 थी। वहीं इस साल (2025-26) की इसी अवधि में ये संख्या बढ़कर 39 हजार 413 हो गई है। यानी 30.5% की बढ़ोतरी हुई है।

रीवा में 900% तक बढ़े घरेलू हवाई यात्री

भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस साल अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री 6.7% कम हो गए हैं। जहां पिछले साल 640 यात्री थे, अब 590 यात्री दर्ज हुए हैं। इसके अलावा भोपाल में घरेलू हवाई यात्री भी 0.6% घटे हैं। ग्वालियर में ये आंकड़ा 16% तक गिरा है।

रीवा में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। वहां इस साल घरेलू हवाई यात्री 900% तक बढ़ गए हैं। पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक सिर्फ 339 यात्री थे। इस साल ये संख्या बढ़कर 3400 हो गई है। रीवा के इस एयरपोर्ट (रीवा हवाई अड्डा) को हाल ही में नई दिल्ली और इंदौर से भी नई फ्लाइट्स मिल गई हैं।

इस दौरान इंदौर से अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो* में 53% की गिरावट आई है। अप्रैल-नवंबर 2024-25 में 8 मीट्रिक टन एयर कार्गो भेजा गया था। इस साल यह घटकर 3.8 मीट्रिक टन रह गया है। वहीं, घरेलू कार्गो के मामले में भोपाल से 3.6% और इंदौर से 26.2% का इजाफा हुआ है।

Sootr knowladge

*अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो का मतलब क्या होता है? अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो का मतलब है, हवाई जहाजों के जरिए एक देश से दूसरे देश में सामान भेजना। यह वैश्विक व्यापार का अहम हिस्सा है। ये लंबे सफर को जल्दी पूरा करता है। साथ ही देशों के बीच माल की आवाजाही को आसान बनाता है।
ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! जल्द शुरु होगा उड़ान यात्री कैफे

ईरान का एयरस्पेस बंद, MP के 750 से ज्यादा यात्री फंसे

इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई

एमपी न्यूज : अब भोपाल एयरपोर्ट से 13 प्रमुख शहरों तक होगा सीधा सफर, मिलेंगी ये नई सुविधाएं

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर
  • नई दिल्ली
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • हवाई यात्री
  • रीवा एयरपोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर