MP Awas Sahayta Yojna : इस योजना में छात्रों को सरकार करती है होस्टल के लिए मदद, ऐसे मिलेगे पैसे
Manya Jain | May 01, 2025, 19:51 IST
MP Awas Yojna
मध्य प्रदेश सरकार की आवास भत्ता सहायता योजना 2025 SC वर्ग के छात्रों को किराए के मकान में रहने पर आर्थिक सहायता देती है, जब छात्रावास उपलब्ध नहीं होता, ताकि वे उच्च शिक्षा सुचारु रूप से प्राप्त कर सकें।
मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश आवास भत्ता सहायता योजना 2025 चलाती है। इस योजना का उद्देश्य उन छात्रों को राहत देना है जो कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए छात्रावास (Hostel) की सुविधा न मिलने पर किराए पर मकान लेकर रहते हैं।
इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को 2 हजार प्रतिमाह की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी, जिससे वे किराए के मकान का खर्च वहन कर सकें और शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह राशि प्रतिमाह न देकर एक या दो किश्तों में छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...MP Avivahita Pension Yojna : अविवाहित महिलाओं को मिलता है आर्थिक सहारा, जानें कैसे
इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके अनुसूचित जाति वर्ग के नियमित छात्रों को मिलेगा, जो कॉलेज में दाखिला लेकर किराये पर रह रहे हैं।
सरकारी योजनाएं | सरकारी योजना | mp yojna | MP News | mp awas yojana
क्या है आवास भत्ता सहायता योजना?
ये भी पढ़ें...MP Avivahita Pension Yojna : अविवाहित महिलाओं को मिलता है आर्थिक सहारा, जानें कैसे
एलिजिबिलिटी
- लाभार्थी: अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र
- शिक्षा स्तर: न्यूनतम 12वीं पास
- अन्य शर्तें: छात्रावास सुविधा उपलब्ध न हो और छात्र नियमित हो
- योजना लाभ: 2 हजार प्रतिमाह की स्कॉलरशिप (1–2 किश्तों में भुगतान)
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र
- किराये का मकान प्रमाण
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आधार कार्ड
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले MPTAAS पोर्टल / socialjustice.mp.gov.in पर जाकर Register करें।
- फिर Login कर के Dashboard खोलें।
- “Awas” (आवास) विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक<br><br>
सरकारी योजनाएं | सरकारी योजना | mp yojna | MP News | mp awas yojana
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari