द सूत्र की खबर के बाद आयुष महिला चिकित्सा अधिकारी की दोहरी नियुक्ति खत्म

Ravi Awasthi | Dec 29, 2025, 23:38 IST
Share
Dual appointment of Ayush female medical officer ended
Photograph: (the sootr)

आयुष विभाग की महिला चिकित्सा अधिकारी की दोहरी नियुक्ति को लेकर सरकार ने तुरंत कदम उठाया और सुधार किया। द सूत्र द्वारा मामले का खुलासा होने के बाद कार्रवाई की।

5 पाइंट में समझिए पूरी खबर

  • मध्यप्रदेश आयुष विभाग की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति राठौर की दोहरी नियुक्ति को लेकर सरकार ने कार्रवाई की।
  • विभाग ने होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर का पद वापस लिया, क्योंकि यह पद विभाग में अस्तित्व में नहीं था।
  • द सूत्र ने इस गड़बड़ी को उजागर किया, जिसके बाद विभाग ने सुधार की दिशा में कदम उठाया।
  • कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद विभाग ने भ्रमित करने वाला जवाब दिया।
  • विभागीय सचिव डीपी आहूजा ने दोहरी नियुक्ति को समाप्त करने की पुष्टि की और एक ही पद पर कार्यवाही की।
BHOPAL. आयुष विभाग की महिला चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथी की दोहरी नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। द सूत्र ने आयुष विभाग की इस गड़बड़ी को उजागर किया था। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

विभागीय प्रमुख सचिव डीपी आहूजा ने कहा कि उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद पूर्व में हुई त्रुटि में सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथी एवं ओएसडी डॉ कीर्ति राठौर अब सिर्फ एक ही पद पर कार्यरत हैं। उनका ड्रग इंस्पेक्टर होम्योपैथी पद का दायित्व वापस ले लिया गया है।

96937190-5f0
96937190-5f0

यह खबरें भी पढ़ें...

कोरोना काल में प्रदर्शन पर जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल केस से बरी

समय पर जागे अधिकारी, वरना सीएम के सामने हो जाते 9 बालविवाह

बिना पद के बना दी गईं इंस्पेक्टर

आयुष विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर होम्योपैथी का कोई पद नहीं है। बावजूद,इसके डॉ राठौर को इस पद पर दोहरी नियुक्ति प्रदान कर दी गई। इसे विभाग में व्याप्त धांधली की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा,जब एक लोकसेवक को दो—दो नियुक्तियां मिल गईं।

दोहरी नियुक्ति की जारी हुई अधिसूचना

यही नहीं,विभाग ने राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी करवाकर दोहरी नियुक्ति को पुख्ता कर दिया,जबकि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग में ऐसा कोई भर्ती नियम नहीं है,जिसके तहत एक व्यक्ति को दो—दो पदों पर नियुक्त किया जा सके।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी कांग्रेस के भीतर संगठन सृजन बनाम सत्ता संघर्ष की जंग

एमपी परिवहन नियमों में बदलाव, अब बस कंडक्टर सीट पर भी टैक्स

सदन में दिया भ्रमित करने वाला जवाब

उक्त प्रकरण को कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने राज्य विधानसभा के पिछले सत्र में उठाया। एक लिखित सवाल के जवाब में विभाग की ओर से भ्रमित करने वाला जवाब दिया गया।

दरअसल,विधायक के सवाल पर विभागीय आयुक्त उमा महेश्वरी ने सही जानकारी शासन को भेजी। इसमें उन्होंने होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर का कोई पद नहीं होने और न ही नियुक्ति का कोई प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात कही।

बाद में मंत्रालय स्तर से आयुक्त के जवाब को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसे लेकर विधायक ने आपत्ति जताई। द सूत्र ने मामले को इसी माह प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद,विभाग अपनी गल्ती सुधारने को मजबूर हुआ।

Tags:
  • मंत्रालय
  • राज्य विधानसभा
  • ड्रग इंस्पेक्टर
  • मध्यप्रदेश आयुष विभाग
  • डॉ. कीर्ति राठौर की दोहरी नियुक्ति
  • कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज