बालाघाट में अवैध रेत रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला
Aman Vaishnav | May 27, 2026, 09:23 IST
mp balaghat sand mafia attack head constable
मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं है। बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोक रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश के बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
- यह खौफनाक घटना मंगलवार देर शाम बालाघाट के पलाकामथी इलाके में हुई।
- घायल हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले की दो पसलियां टूट गई हैं और अंदरूनी चोटें आई हैं।
- समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने बालाघाट से गोंदिया तक स्पेशल कॉरिडोर बनाया।
- पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
रेत माफिया की दबंगई
इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी दो पसलियां फ्रैक्चर हो गई हैं। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इस घटना से साफ दिखता है कि मध्यप्रदेश में रेत माफिया का आतंक कितना बढ़ गया है।
वीडियो बनाने के दौरान हुआ हमला
जब उन्होंने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो राजेश्वर राहंगडाले उसका वीडियो बनाने लगे। इसी बात से गुस्साकर माफिया ने उन पर हमला कर दिया और उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
63d087b8-41c
बालाघाट से गोंदिया तक कॉरिडोर बनाया
राजेश्वर राहंगडाले को बिना किसी देरी के समय पर इलाज मिल सके इसके लिए पुलिस महकमे ने मुस्तैदी दिखाई। बालाघाट से लेकर गोंदिया तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया ताकि एम्बुलेंस बिना रुके सीधे अस्पताल पहुंच सके। एसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी उनके साथ गोंदिया के लिए रवाना हुए।
0d609ca1-07c
डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी
अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इस वजह से आने वाले अगले 72 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
लालबर्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध उत्खनन और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
चंबल में रेत माफिया पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तीनों राज्यों की सरकारों को लगाई फटकार
चंबल में अवैध रेत खनन पर SC सख्त, कहा-ड्राइव नहीं असली माफिया को पकड़ना जरूरी
अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए
चंबल में रेत माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद 93 जवान
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel